HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ज़न समस्याओं को सुन कर संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ज़न समस्याओं को सुन कर संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र समाधान के निर्देशित दिए

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र समाधान के निर्देशित दिए।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण, जमीन से जुड़े मामले, आर्थिक सहायता और अन्य समस्याएं रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन सेवा ही लक्ष्य को प्राथमिकता में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगोली, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

टिहरी सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई संपन्न 

टिहरी सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई संपन्न टिहरी सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक। जनपद के ही सभी क्षेत्रों का हो समुचित विकास टिहरी सांसद महारानी […]

You May Like