लैंसडौन में सीजन की पहली बर्फबारी जानिए समचार

Pahado Ki Goonj
 लैंसडौन में सीजन की पहली बर्फबारी

ेकोटद्वार। उत्तराखण्ड में मौसम ने  करवट बदल रहा है। जिससे चलते प्रदेश के उंचाई वाले क्षेत्रों मे बर्फबारी का सिलसिला जारी है। गुरुवार दोपहर बाद लैंसडौन में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। हालांकि हिमपात कम समय के लिए हुआ और बर्फ टिक नहीं सकी, लेकिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। सुबह से शहर में बादल छाए थे। वहीं, दोपहर करीब ढाई बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और हल्का हिमपात शुरू हो गया। तापमान दस डिग्री से गिरकर माइनस एक डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान लैंसडौन पहुंचे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में बर्फ को देखकर खासा उत्साह दिखा।
आगे पढ़ें 
 गंगोत्री हाइवे तीन दिन से बंद
उत्तरकाशी। बर्फबारी के कारण बंद गंगोत्री हाईवे तीन दिन बाद भी नहीं खुल सका है। गुरूवार को भी बीआरओ की टीम गंगोत्री तक हाईवे खोलने में जुटी रही। बुधवार को सुक्की टॉप तक आवाजाही शुरू होने से स्थानीय लोगों को थोड़ा राहत मिली थी। गुरूवार को धराली तक आवाजाही सुचारू की गई है। लेकिन गंगोत्री तक रास्ता खोलने में अभी समय लगेगा।
वहीं, पाले के कारण आवाजाही में अभी भी खतरा बना हुआ है। हाईवे बंद होने से उपला टकनौर के सात गांव सहित गंगोत्री और अंतराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा है।
सोमवार देर रात हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से गंगोत्री तक करीब सुबह छह बजे बंद हो गया था। उसके बाद से बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन की मशीनरी लगातार हाईवे को सुचारू करने का प्रयास कर रही है।

आगे पढ़े 

मानसिक रूप से अस्वस्य नाबालिग से छेड़छाड़,दो गिरफ्तार
अल्मोड़ा। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक नाबालिग लड़की को जबरन बाइक में बैठकर उसके साथ छेड़खानी की गयी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की  बाइक को भी सीज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दन्या क्षेत्र से शौकियाथल के जंगल की ओर जा रही मोटर साइकिल में एक नाबालिग लड़की को जबरन बैठाकर दो युवक ले जा रहे थे। साथ ही उसके साथ छेड़खानी और बदतमीजी कर रहे थे। पीड़िता इसका विरोध कर रही थी, तभी ग्रामीण मोटर साइकिल की ओर भागे और मोटरसाइकिल को रोककर पीड़िता को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद ग्रामीण दोनों आरोपी युवकों को पड़कर दन्या थाने ले गए, जहां पर उन्होंने पुलिस को नाबालिग बालिका से दुर्व्यवहार कर रहे दोनों युवकों की आंखों देखी बात बताई और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लाए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है। मामले में नाबालिग लड़की के पिता ने भी दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या को सौंपी गई है।आगे पढ़ें 

 धोखाधड़ी में फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित
पिथौरागढ़। फरार चल रहे एक धोखाधड़ी के  आरोपी के खिलाफ पिथौरागढ़ 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोप है कि आरोपी मनीष पाठक पुत्र जयदत्त पाठक निवासी कराला महर, धरमघर तहसील-बेरीनाग पिथौरागढ़ ने लोगों को रुपए कमाने का लालच देकर लाखों रुपयों की ठगी की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
 जानकारी के अनुसार मनीष हल्द्वानी में जमीन दिलाने और मकान बनाने, एयरपोर्ट बनाने, पिथौरागढ़ के चैकोड़ी में जूता फैक्ट्री खोलने समेत नौकरी का प्रलोभन देकर लोगों से मोटी रकम वसूल कर फरार हो गया है। आरोपी क्षेत्र में होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग भी करता था। ऐसे में लोगों ने झांसे में आकर मनीष को अपनी मोटी गाढ़ी कमाई भी दे दी।
सितंबर 2022 को भीम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी बेरीनाग ने थाना बेरीनाग में तहरीर देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को मनीष पाठक पुत्र जयदत्त पाठक, निवासी ग्राम कराला, पोस्ट धरमघर बताया और जान पहचान बढ़ाकर विश्वास में लेते हुए उससे 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। जहां पुलिस ने बेरीनाग थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा आरोपी ने कई और लोगों के साथ ही धोखाधड़ी की है।
आरोपी अब फरार है और पुलिस गिरफ्तारी के लिए काफी समय से अलग-अलग जगह दबिश दे रही है। पुलिस को कामयाबी नहीं मिलने पर पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया है।आगे पढ़ें 

हल्द्वानी हिंसाः नेपाल सीमा पर चस्पा किए भगोड़े अब्दुल मलिक के पोस्टर
नैनीताल। हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के नेपाल के रास्ते विदेश भागने की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस की एक टीम ने चंपावत व दूसरी टीम ने बनबसा में डेरा डाला हुआ है। वहीं पुलिस टीम द्वारा बनबसा और नेपाल बार्डर में वांटेड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के पोस्टर लगाए गये है।
 लाइन नंबर 8 बनभूलपुरा निवासी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद को उपद्रव का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। परिवार समेत दोनों दंगे के दिन से ही फरार हैं। इन दोनों की बीवियों का भी उसी दिन से कोई पता नहीं है। वह दोनों भी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस दोनों के घरों कुर्की कर चुकी है। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विभिन्न एयरपोर्ट से डाटा प्राप्त कर लिया गया है लेकिन इनके अभी तक विदेश भागने की पुष्टि नहीं हुई है।
इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल मलिक नेपाल के रास्ते बाहर भाग सकता है। इसे देखते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने चंपावत और बनबसा में पुलिस भेजी है। नेपाल बार्डर पर भी विशेष पहरा दिया जा रहा है। इसे देखते हुए पुलिस ने नेपाल बॉर्डर और सीमा से सटे स्थानों पर अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद के पोस्टर चस्पा किए। साथ ही लोगों से अपील कर रही है कि अगर दोनों कहीं भी दिखते हैं या इनके बारे में किसी अन्य तरह की सूचना हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने नबर भी जारी किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है!

आगे पढ़ें

गुलदार के हमले से तीन महिलाएं घायल
श्रीनगर। उत्तराखण्ड में गुलदार का आतंक बरकरार है। ताजा घटनाक्रम में गुरुवार को कीर्तिनगर ब्लॉक के नैथाणा गांव की तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिससे बाद से क्षेत्र में दहशत का माहोल है।
बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं गांव के पास ही जंगल मे घास लेने गई थीं। गुलदार ने महिलाओं को नाखून व दांत मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं, महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया।इसके बाद आस पास के लोगों ने महिलाओं उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सा अधीक्षक अजय विक्रम सिंह ने बताया कि जख्म गहरे हैं, लेकिन तीनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।
आगे पढ़ें नारी न्याय सम्मेलन में भाग लेने पहुँची महिला कांग्रेस की अध्यक्ष
भाजपा सरकार को घेरा
देहरादून। नारी न्याय सम्मेलन में हिस्सा लेने  महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंची। इससे पहले उत्तराखंड की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलका लांबा का कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उत्तराखंड दौरे पर आई महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष न े कहा आज महिला कांग्रेस संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक होने जा रही है। जिसमें संगठन के बदलाव और फेरबदल को लेकर चर्चा की जाएगी। अलका लांबा ने कहा आज से प्रदेश के सभी 13 जिलों में नारी न्याय यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नारी, युवा, किसान, भागीदारी और श्रमिक न्याय की बात की है। महिला कांग्रेस भी इन सभी मुद्दों को राज्य भर में पूरी प्रमुखता से उठाने जा रही है। अलका लांबा ने कहा भाजपा शासन काल में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अन्नदाताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। ऐसे में 2024 में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो किसानों को एमएसपी का कानून बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार ने कृषि उपकरणों पर भारी जीएसटी लगा रखा है, जो किसानों के साथ अत्याचार है। उन्होंने कहा सरकार उसे तत्काल माफ करना चाहिए।
.अलका लांबा ने कहा महिला कांग्रेस की तरफ से महिलाओं के सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा नारी न्याय के तहत महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने का महिला कांग्रेस काम करेगी। आज जो महिलाएं न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं, उन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें निशुल्क मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। एक दान देश की बेटियों के नाम के तहत उन्हें यह सब सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। महिला कांग्रेस पीड़ित महिलाओं की कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।आगे पढ़ें 

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ सहित कई क्षेत्रों के लिए हेली सेवा शुरू

देहरादून।बृहस्पतिवार से हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह इसका वर्चुअल शुभारंभ किया। हल्द्वानी के गौलापार से विधायक मोहन बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व अन्य ने हैली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बृहस्पतिवार को  दोपहर बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। हेलीकॉप्टर हर दिन दो चक्कर लगाएगा।बता दें कि, हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत का सफर करने में कई घंटे लग जाते हैं। केंद्र सरकार और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ पर पर्यटन को बढ़ावा देने व स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए हेली सेवा शुरु करने की बात कही थी। इसी क्रम में हेरिटेज एविएशन ने इस सेवा को शुरू करने की तैयारी की। दो फरवरी को गौलापार हेलीपैड से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए सफल ट्रायल हुआ था।

आगे पढ़ें 
25 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट


देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब  की यात्रा का शुभारंभ किया जाना निश्चित हुआ है। वहीं 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि भी घोषित कर दी गई है।
राज्य सरकार द्वारा इस पर सहमति दी गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
आगे पढ़ें
कई जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट

देहरादून। 21 फरवरी के दिन भी प्रदेश के कई हिस्सों में  बर्फबारी हुई थी। मौसम के मिजाज को परखते हुए डीजीआरई ने प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में जैसे जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही पर्यटक और स्थानीय लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। डीजीआरई की चेतावनी के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली,पिथौरागढ़,बागेश्वर और उत्तरकाशी में एवलॉन्च की संभावनाएं अधिक हैं। अत्यधिक बर्फबारी होने के बाद अचानक तेज धूप पड़ने से बर्फ नीचे की तरफ खिसक सकती है। कई जगहों पर अगर यह घटना बड़ी मात्रा में होगी तो इससे कई तरह की हानि भी हो सकती है। उत्तरकाशी के हर्षिल और गंगोत्री इलाके में अत्यधिक बर्फबारी हुई है। यहां पर गांव तक पहुंचने वाली सड़क, पावर सप्लाई भी कई जगह पर प्रभावित हुई। जिसे समय रहता सुधार लिया गया है।
बर्फबारी होने से पहले लगातार उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन विभाग भी लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी, और पिथौरागढ़ बागेश्वर में मौसम विभाग के पुर्वानुमान को देखते हुए भारी बर्फबारी और एवलांच की चेतावनी देते हुए सभी से कुछ निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा जा रहा है।

 कांग्रेस ने किया दून के नए निकायों में टैक्स वसूली का विरोध
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने देहरादून के नए निकायों में टैक्स वसूली का विरोध किया है।  उन्होंने कहा सरकार टैक्स वसूली के नाम पर जनता के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा जब चुनाव में जाती है तो जनता से डबल इंजन की सरकार बनाने को कहती है, जब सरकार बन जाती है उसके बाद आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए कभी बिजली की दरों में बढ़ोतरी तो कभी संपत्ति कर के नाम पर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल देती है। उन्होंने कहा प्रदेश के नवगठित नगर निकाय भी हाउस टैक्स के दायरे में आ जा रहे हैं। शहरी विकास विभाग संपत्ति कर की वसूली के मामले में जगह-जगह नोटिस चस्पा कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने नए निकायों का गठन स्थानीय जनता से इस वादे के साथ किया था कि 10 साल तक कोई भी टैक्स वसूली नहीं की जाएगी। 5 वर्ष बीतने के बाद धामी सरकार ने नए निकायों में संपत्ति कर वसूली के लिए नोटिस लगाने शुरू कर दिया। जिसका कांग्रेस पूरी तरह से विरोध करती है।

आगे पढ़ें 

 बदरीनाथ धाम में रूक-रूककर बर्फबारी का दौर जारी

चमोली। बदरीनाथ धाम में  रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। धाम में इस समय आईटीबीपी, पुलिस व बीकेटीसी के कर्मचारी ही मौजूद हैं। वहीं गोपेश्वर, नंदानगर, पीपलकोटी, जोशीमठ सहित आसपास के क्षेत्रों में देर शाम बारिश हुई।
चमोली जिले में चार दिन से मौसम बदला हुआ है। ऊपरी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हो रही है वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नीती घाटी, फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, निजमुला घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, औली, गोरसों बुग्याल सहित अन्य जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।

 अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना

देहरादून। गुरूवार को अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसमें बड़ी संख्या में दूनवासी अयोध्या पहुंचकर रामलला की दर्शन करेंगे। इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
 गुरूवार सुबह ट्रेन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 1074 लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।राम मंदिर के दर्शन को लेकर दूनवासियों में खासा उत्साह दिखा। ट्रेन 23 फरवरी की सुबह लगभग तीन बजे अयोध्या कैंट पहुचेंगी। इसके बाद स्टेशन से बसों के माध्यम से राम जन्मभूमि पहुचेंगे। यहां रामलला के दर्शन के बाद अन्य मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा। अयोध्या दर्शन के बाद 24 फरवरी की रात  ट्रेन अयोध्या कैंट से दून के लिए रवाना होगी।

आगे पढ़ें 

मुठभेड़ के बाद मासूम की हत्या का आरोपी

गिरफ्तार,गोली लगने से दरोगा भी घायल
हरिद्वार। कोतवाली क्षेत्र के चमगादड़ टापू पर 8 दिसंबर को एक 6 साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या को अंजाम देने के आरोपी की  देर रात चमगादड़ टापू पर पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पैर में गोली लगने के कारण आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ है मुठभेड़ में एक पुलिस दरोगा भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी पहुंचे. घायल आरोपी और दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया हरिद्वार के रोड़ी बेल वाला क्षेत्र में बस्ती के चमगादड़ टापू में दिसंबर 8 दिसंबर को ई रिक्शा चालक राजेश के 6 वर्षीय बेटे अजीत की हत्या कर दी गई थी। पुलिस और सीआईयू की टीम में आरोपी की तलाश लगातार जुटी हुई थी। बुधवार रात चमगादड़ टापू के पास आरोपी के घूमने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस और सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची। तब आरोपी ने पुलिस को देखते ही तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस दरोगा पवन डिमरी के हाथ में गोली लग गई। इधर से पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद मौके पर ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। सूचना मिलते ही अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायल दरोगा और बदमाश को भी जिला अस्पताल में ले जाया गया।

Next Post

उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना से उच्च शिक्षा में शोध को एक नई दिशा मिलेगी :-धामी ।

उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना से उच्च शिक्षा में शोध को एक नई दिशा मिलेगी :-धामी देहरादून ;-पहाड़ो की गूंज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत छात्रों एवं युवाओं के कौशल विकास हेतु नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की गौरव योजना और […]

You May Like