HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की।

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सरकार पूरी शिद्दत के साथ रेस्क्यू कार्य में जुटी है। पाइप में फंसी ऑगर मशीन को जल्द ही काट के निकाल लिया जाएगा। जिसके लिए हैदराबाद से प्लाज्मा कटर भी मंगाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने स्वयं कम्युनिकेशन सिस्टम के माध्यम से अंदर फंसे लोगों से बात की है। अंदर फंसे सभी श्रमिक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समन्वय बनाते हुए सभी संभव विकल्पों पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियां हर संभव प्रयास कर रहे हैं। दुनिया भर के विशेषज्ञों का इसमें तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी निरंतर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा रेस्क्यू कार्य में किसी भी तरह की अड़चन न आये, इसके लिए पहले से ही सेना के अलावा देश और विदेश की विशेषज्ञ तकनीकी एजेसियों की मदद ली गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रेस्क्यू कार्य में तकनीकी और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा सरकार की प्राथमिकता सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना है। यह कार्य काफी चुनौतीपूर्ण है, बावजूद सभी केंद्रीय और राज्य की एजेंसियां दिनरात काम कर रही है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्य सचिव एसएस संधू, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय( भारत सरकार) के सचिव अनुराग जैन, मौजूद रहे।

Next Post

उत्तरकाशी :- 6.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी :- 6.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार । उत्तरकाशी । अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के दिशा-निर्देशन में *ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 व मुहिम उदयन के तहत उत्तरकाशी पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है।* उनके द्वारा सभी Co’s/कोतवाली/थाना प्रभारियों एवं एसओजी की टीम […]

You May Like