मुख्यमंत्री  धामी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रेषित की शुभकामनाएं

Pahado Ki Goonj

आगे पढ़ें https://x.com/narendramodi/status/1702890226769916005?t=ramyKSWNJtdaZ5w0AbtAKg&s=08

आगे पढ़ें https://x.com/pushkardhami/status/1702891310498426907?t=-_bvRBo2uksN7-Fmkkfh9A&s=08

आगे पढ़ें https://x.com/AmitShah/status/1702882513981673538?t=NAInvkVQmqU9eIXDqzebqQ&s=08
https://x.com/mlk

आगे पढ़ें https://x.com/prahladspatel/status/1702892880438935986?t=2EuU9s0sSo2YBJqZRGZAOQ&s=08

आगे पढ़ें https://x.com/MundaArjun/status/1702891147788779866?t=X4M7q7VMotY1PpbEXGVSEg&s=08
[16/09, 10:05 am] Ravi Vijrani Dgo:आगे पढ़ें https://x.com/smritiirani/status/1702874657844797801?t=IpeI8TkAgiMulkCmzsM1pg&s=08
[16/09, 10:05 am] Ravi Vijrani Dgo:आगे पढ़ें https://x.com/ChouhanShivraj/status/1702848245192700023?t=qJR7UWFGv3abgh80gaqdmw&s=08

आगे पढ़ें https://x.com/myogiadityanath/status/1702856205713145872?t=rXqkCCB0otp6nXQuNdVIRg&s=08

आगे पढ़ें https://x.com/nitin_gadkari/status/1702842315050832372?t=skUphPOFh1g7aj-lGD8A9Q&s=08

आगे पढ़ें https://x.com/PemaKhanduBJP/status/1702877426706268563?t=uloV5cDjFKncXJ2HXwlEgA&s=08

आगे पढ़ें https://x.com/mansukhmandviya/status/1702875298906386777?t=mK9aooido8YYggAJJSZMPA&s=08

आगे पढ़ें https://x.com/gssjodhpur/status/1702898631765016833?t=UOax1iWjVorqfOIn_4esPQ&s=08

आगे पढ़ें

https://x.com/sarbanandsonwal/status/1702897415748198620?t=BnEuId1wJu1rrjKW342hpw&s=08

आगे पढ़ें https://x.com/Ashokkatariya9/status/1702865892860969459?t=IGGHGYpRdJpYze_HVTZKHQ&s=08

आगे पढ़ें https://x.com/tarunchughbjp/status/1702869492110594358?t=HMO1QVrICk0ogAvHbOgCWA&s=08

आगे पढ़ें https://twitter.com/arjunrammeghwal/status/1702870450140004771?t=hpbkqLKKa9MpjsdwUGSb5Q&s=19
आगे पढ़ें

https://x.com/drnarottammisra/status/1702876984098058721?t=O2bzYe4cmdK1zaItnqWJug&s=08

आगे पढ़ें https://x.com/himantabiswa/status/1702883840069644749?t=VwAwCnUmZca3MnvZydmWPA&s=08

आगे पढ़ें https://twitter.com/DrJitendraSingh/status/1702884602564788618?t=xwpHNmm7JeDf6abDxWN5FQ&s=19

आगे पढ़ें

https://x.com/brajeshpathakup/status/1702894225908482367?t=rga3rlAwfu0W5wAXFTyzJA&s=08
आगे पढ़ें

https://x.com/girirajsinghbjp/status/1702894983035121875?t=fcKKBNUFPw25HDg3lEHeuA&s=08

आगे पढ़ें

https://x.com/Dev_Fadnavis/status/1702895971070513559?t=4LDsBjZovpdFRmFQgj21hg&s=08

LIVE: देहरादून में युवा संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित “अभिनन्दन समारोह” में प्रतिभाग*

आगे पढ़ें
*LIVE: देहरादून में युवा संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित “अभिनन्दन समारोह” में प्रतिभाग*


आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा-‘उत्तराखंड के विकास के लिए आप कर रहे सराहनीय प्रयास’

-मुख्यमंत्री ने जताया पीएम का आभार, बोले-‘प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ बनाने हेतु प्रतिबद्ध’

-गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा के वरिष्ठ नेता गणों ने दी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
मुख्यमंत्री  धामी को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
‘आप युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं’। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि ‘आपके आशीष एवं स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रति आपके विशेष लगाव एवं चुनौतियों का सामना करने में आपका सानिध्य मुझे सदैव “सशक्त उत्तराखण्ड” के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।
गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ‘देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘कर्मठ राजनेता, कुशल वक्ता, देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श् पुष्कर सिंह धामी को
जन्मदिन की हार्दिक बधाई! बाबा श्री केदारनाथ जी की कृपा आप पर बनी रहे।
इसी तरह से वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, मोदी सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, आसाम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा, केंद्र सरकार में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह वर्मा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, मध्य-प्रदेश सरकार में मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्ष वर्धन, उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य अशोक कटारिया, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ, संगीतकार प्रसून जोशी, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम, राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद बिपलव कुमार देब, उत्तराखंड से लोकसभा सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, अयोध्या से सांसद  लल्लू सिंह, सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल सहित देशभर के तमाम नेताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।
आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज उन्हें मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से आये लोगों ने शुभकामनाएं दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर लोगों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को आज प्रदेशभर में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। सुबह से ही मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के अलावा जहां-जहां पर मुख्यमंत्री इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुँचे वहां लोग उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर लोगों का इतना प्यार पाकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस पर शुभकामना प्रेषित करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश उनके जन्म दिवस पर प्रदेशवासियों ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी है।मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर जन सेवा के लिए लोगों द्वारा किये गये कार्यों के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर #Yuvasankalpdiwas, X पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। सोशल मीडिया साइट पर भी मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता जमकर देखने को मिली। इस दौरान #Yuvasankalpdiwas के साथ तमाम लोगों ने X पर उन्हें शुभकामनाएं दी जिसके फलस्वरूप यह हैशटैग नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा।
आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगणों, विधायकगणों, पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री आवास में प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।

सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में सूचना विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनायें।
मुख्यमंत्री ने उनके जन्म दिवस पर शुभकामना देने वाले सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से पिटकुल द्वारा सी.एस. आर. मद के अन्तर्गत प्रदान की जा रही कम्प्यूटर ऑन व्हील वाहन का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से पिटकुल द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता के प्रसार के लिए चंपावत जनपद के 62 राजकीय इंटर कॉलेज में 110 लाख रुपये की लागत से आधुनिक टेक्नोलॉजी युक्त 220 कंप्यूटर स्थापित किए गये हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा की बेहतरी एवं छात्रों के व्यापक हित में ऐसे प्रयासों की सराहना की।
प्रबंध निदेशक  पी.सी. ध्यानी ने बताया कि पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने रचनात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक मोबाइल कंप्यूटर वाहन का निर्माण कराया है जिसमें उच्च गुणवत्ता के 10 आधुनिक कंप्यूटर लगे हैं। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस वाहन के 1 वर्ष के संचालन का व्यय भी पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन प्रदान कर रहा है। मोबाइल कंप्यूटर वाहन के निर्माण से लेकर संचालन का कुल खर्च 45 लाख पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने अपने CSR मद से प्रदान किया है। इस प्रकार कुल एक करोड़ पचपन लाख रूपये सी एस आर मद के अन्तर्गत व्यय किये गये हैं।
इस अवसर पर पिटकुल की अध्यक्षा एवं अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव ऊर्जा श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, निदेशक परियोजना नीरज टम्टा, मुख्य अभियंता एच एस ह्यांकी, इला पंत, अधीक्षण अभियंता डी पी सिंह, पंकज चौहान आदि उपस्थित थे।
आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड, देहरादून से कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत उत्तराखण्ड के सात जनपदों में औषधालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर राज्य के जिन सात जनपदों में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत औषधालयों का उद्घाटन किया गया उनमें पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी शामिल हैं। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के बच्चों व आश्रितों को शिक्षा प्रदान करने हेतु दो मोबाइल लर्निंग स्कूल बसों का फ्लैग ऑफ भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्रमिकों की पुत्रियों को विवाह उपरांत आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटकर स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सात जनपदों में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालयों के शुभारंभ होने पर इन जनपदों के वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार, श्रमिकों के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा प्रदान करने के साथ ही बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रमिकों की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए श्रम कानूनों में अनेक बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य के सभी 13 जनपदों में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत औषधालय बनाये जा चुके हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर  सुनील उनियाल गामा, विधायक  खजानदास, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा महानिदेशक  बंशीधर तिवारी, श्रमायुक्त सुश्री दीप्ति सिंह उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

*LIVE: सुभाष रोड, देहरादून में “युवा संकल्प दिवस” के अवसर पर आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने युवा संकल्प दिवस के अवसर पर सहस्त्रधारा रोड स्थित अमृत फार्म में आयोजित अभिनन्दन समारोह में प्रतिभाग कर उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में लगाये गये रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने उनके जन्म दिवस के अवसर पर बुजुर्गों, मातृशक्ति एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दिये गये सम्मान और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों और प्रदेश की युवा शक्ति का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक और एक कार्यकर्ता के रूप में उन्हें जन सेवा करने का जो अवसर मिला है, उसमें मातृशक्ति का बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तमाम योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिस तरह उनके जन्म दिवस पर लोगों ने रक्तदान किया, उसी प्रकार लोग कभी भी, कहीं भी किसी जरूरतमंद को रक्त की जरूरत पड़े तो हमेशा पहली पंक्ति में खड़े नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। राज्य के समग्र विकास के लिए सभी प्रदेशवासियों का योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से राज्य को हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल के खत्म होते ही विकास और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जायेगी।

विधायक  उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए राज्य में योजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक  कुलदीप बुटोला, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति मौजूद थे।

आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण एवं सृजन के देवता हैं। विश्वकर्मा जयंती का यह पर्व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों व श्रमवीरों को सम्मानित करने का भी अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि शिल्प, कला, विज्ञान और तकनीक के अधिष्ठाता विश्वकर्मा द्वारा दिखाए गए जनकल्याण के मार्ग को अपनाकर देश एवं उत्तराखण्ड की उन्नति में योगदान देने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश की तरक्की तभी संभव है जब उस प्रदेश के लोग जनकल्याण के मार्ग को अपनाकर विकास में अहम भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अवसर पर हमें निर्माण के क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में भागीदार बन कर राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लेना होगा।
आगे पढ़ें

*प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुये उन्हें कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी जी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा, विश्वास के साथ नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हुई है। समरस, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत की पहचान देश व दुनिया में हुई है। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में इन वर्षो में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा नेतृत्व कैसे सही मार्गदर्शन कर देश को व्यवस्थित ढ़ंग से संचालित करता है प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी इसके उदाहरण है। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में कोविड महामारी में भारत में टीकाकरण का महा अभियान चलाया गया। भारत में 200 करोड़ से अधिक कोविड के टीके लगे। भारत की सांस्कृतिक परम्परा हमेशा से ‘सर्वे भवन्तुः सुखिनः की रही है। कोविड के दौरान भारत ने इसी भावना से अन्य देशों को भी कोविड वैक्सीन दी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। देश में कोई भूखा न सोये इसके लिये निःशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की गई।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हित के हर वो काम मुमकिन हुए जो पहले सम्भव नहीं लगते थे। प्रधानमंत्री की दृढ़ संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि जम्मू कश्मीर को धारा 370 एवं 35ए से आजादी मिली, जम्मू कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़कर विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। देश के करोड़ो लोगों की आस्था के अनुरूप अयोध्या में श्री राम के भव्य मन्दिर का निर्माण अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं जिनके बारे में पहले कोई सोच भी नहीं सकता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दिल्ली में संपन्न हुये तीन दिवसीय जी-20 के सम्मेलन में भारत ने अपनी शक्ति और सामर्थ्य का परिचय संपूर्ण विश्व को कराया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में वह दिन अब दूर नहीं जब भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर आरूढ़ होगा। जी-20 की थीम भी ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ है, जो मूल रूप से भारतीय संस्कृति द्वारा विश्व को दिए गए सिद्धांत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पर आधारित है, जिसका अर्थ है ‘समस्त विश्व एक परिवार है’। जी-20 की थीम भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर उत्तराखंड को जी-20 की तीन बैठकें आयोजित करने का अवसर मिला। देश के 50 से अधिक शहरों में इन बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों के माध्यम से अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर देश के छोटे शहरों को अन्तरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगभग डेढ़ लाख करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण के साथ ही बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से मोदी जी के दीर्घ जीवन तथा सभी प्रदेशवासियों की ओर से उनके शतायु होने की भी कामना की है।
आगे पढ़ें

2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रगफ्री तथा 2024 तक क्षय रोग मुक्त प्रदेश बनाना हमारा संकल्प-मुख्यमंत्री*

*अगले 05 सालों में प्रदेश की जी.एस.डी.पी. तथा निवेश को भी दुगना करने का हमारा संकल्प*

*रक्तदान को महादान बताते हुए सभी से इसमें सहयोग करने की की अपेक्षा*

*मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किये जाने तथा इस अवसर पर रक्तदान सहित जन सेवा से जुडे कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति सभी का आभार व्यक्त किया।*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रगफ्री तथा 2024 तक क्षय रोग मुक्त प्रदेश बनाना हमारा संकल्प है। उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में सामिल हो इस दिशा में भी हम निरन्तर प्रयासरत है। अगले 05 सालों में प्रदेश की जी.एस.डी.पी. तथा निवेश को भी दुगना करने का हमारा संकल्प है। शनिवार को सुभाष रोड स्थित वेडिंग प्वाइन्ट में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किया गया तथा बडी संख्या में आये जनप्रतिनिधियों, धर्माचार्यो एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा उनका अभिनन्दन किया गया।

मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किये जाने तथा इस अवसर पर रक्तदान सहित जन सेवा से जुडे कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी की शुभकामनाओं से उन्हें राज्य के विकास के लिये और मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ही पार्टी की सरकार को दुबारा न चुनने की परिपाटी को तोडने का महान कार्य हमारी महान जनता ने किया है।

मुख्यमंत्री ने सभी से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के साथ प्रदेश के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी से इसमें सहयोग की अपेक्षा की उन्होंने कहा कि राज्य का डेंगू से मुक्त करने के लिये साफ-सफाई एवं जल भराव न होने देने के लिये भी जनसहयोग जरूरी है। सामुहिक प्रयासों से ही हम इस महामारी पर नियन्त्रण पाने में सफल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मातृशक्ति का आशीर्वाद भी हमें सदैव मिला है। उनका आशीर्वाद हमें अपने दायित्वों के निर्वहन में दिन रात कार्य करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने जी-20 के सफल आयोजन के लिये प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में जी-20 के आयोजन ने इतिहास बदलने का काम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दिल्ली में संपन्न हुये तीन दिवसीय जी-20 के सम्मेलन में भारत ने अपनी शक्ति और सामर्थ्य का परिचय संपूर्ण विश्व को कराया है। उन्होंने इसके लिये सभी से प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजकर बधाई देने की भी अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के करटेन रेजर के मौके पर आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया है। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। तथा पलायन रोकने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सुगम व्यवसायिक वातावरण तैयार करने के विजन के साथ हम कार्य कर रहे है। राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिये विशेष नीतियां लागू करने के साथ ही आकर्षक वित्तीय प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। इन नीतियों में प्रमुख रूप से पर्यटन नीति-2023, एमएसएमई नीति-2023, स्टार्टअप नीति-2023, लॉजिस्टिक्स नीति-2023, निजी औद्योगिक आस्थानों की स्थापना हेतु नीति-2023 शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में वर्तमान में लगभग 6000 एकड़ का लैण्ड बैंक विभिन्न सैक्टर के उद्योगों की स्थापना हेतु उपलब्ध है। जबकि 08 हजार हे. में अभी उद्योग स्थापित है। राज्य में जितने उद्योग स्थापित है इतने ही और लगे यह भी हमारा प्रयास है। इससे निवेश को दुगना करने में मदद मिलेगी। राज्य में रेल, रोड एवं एयर कनेक्टिविटी में लगातार सुधार हुआ है। देहरादून एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिये सीधी वायु सेवा उपलब्ध हो गई है। देहरादून एवं पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार भी किया जा रहा है। रेलवे नेटवर्क के विकास एवं उन्नयन के तहत ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेललाईन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। राज्य में चार धाम यात्रा को सुगम बनाने के लिये ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटकों एवं श्रद्वालुओं की सुविधा हेतु सभी स्थलों पर नवाचार के माध्यम से सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। राज्य के सभी पौराणिक स्थलों के विकास का हमारा लक्ष्य ह। चारधाम आदि कैलाश की भांति कुमाऊं क्षेत्र के मंदिरों का मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के तहत सर्किट बनाया जा रहा है। इसमें राज्य में धार्मिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। शीघ्र ही केदारनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब के लिए रोपवे का निर्माण हो जाएगा। हरिद्वार ऋषिकेश में गंगा कॉरीडोर का निर्माण के साथ हरकी पैड़ी की भांति महाभारत काल की परम्परानुसार यमुना की भी आरती हेतु कालसी के पास हरिपुर में घाट निर्माण का शिलान्यास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता को शीघ्र लागू किया जायेगा। इसके लिए बनाई गई कमेटी का ड्राफ्ट अंतिम चरण में है। ड्राफ्ट के मिलने के बाद इसे राज्य में लागू किया जायेगा। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य होगा, जहां पर समान नागरिक संहिता का कानून लागू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ परीक्षाओं में नकल आदि के द्वारा काफी समय से अन्याय हो रहा था, विभिन्न माध्यमों से नकल होने की शिकायतों पर जांच की गई। इसमें दोषियों को जेल भेजा गया। अभ्यर्थियों की क्षमता के अनुरूप उनका चयन हो, परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता बनाने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राज्य 71 प्रतिशत वन भू-भाग वाला है। वन क्षेत्र के साथ अन्य सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया जा रहा है। 3200 हैक्टेयर वन भूमि पर से अतिक्रमण हटाये गये है। राज्य में भू-कानून के संबंध में भी कार्यवाही की जा रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर  सुनील उनियाल गामा, विधायक  खजानदास,  विनोद चमोली, श्रीमती सविता कपूर, भाजपा नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम दिवंगत बेटी अंकिता भण्डारी के नाम पर रखे जाने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेटी अंकिता के परिजनों के साथ खड़ी है और प्रदेश की हर बेटी का सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु संकल्पबद्ध है।

Next Post

कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है Nipah Virus, अब तक 2 की मौत, काली हल्दी का use करें

Nipah Virus : जहां एक तरफ केरल में निपाह वायरस ने फिर से अपनी गैरजरुरत दस्तक दे दी है। वहीं अब तक 6 मरीजों की पहचान हुई और 2 मरीजों की मौत हो गई है। मामले पर राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक अलर्ट पर है। वहीं वायरस को काबू […]

You May Like