एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

Pahado Ki Goonj

मुर्मू का उत्तराखंड आगमन पर भव्य स्वागत,कौशिक ने जताया हाईकमान का आभार

देहरादून ukpkg.com , एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा सांसद और वरिष्ठ नेताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने उनके समर्थन में सीएम कार्यालय तक रैली निकाली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्ढा तथा एनडीए का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के लिए आदिवासी समुदाय से चयन ऐतिहासिक है।  कौशिक ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग समर्थन की अपील की और सभी सदस्यो ने उनके प्रति पूरा समर्थन जताया। कौशिक ने कहा कि 2 निर्दलीय विधायकों ने भी उन्हें समर्थन दिया और बसपा के दो विधायकों से समर्थन का अनुरोध किया है जिसमें उन्होंने समर्थन का भरोसा दिया है। उतराखंड से भाजपा के अलावा 4 अन्य विधायकों का भी उन्हें समार्थन मिलेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी  दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।

आगे पढें

राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपति मुर्मू का उत्तराखंड की जनजाति समाज ने किया भव्य स्वागत: राकेश राणा

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर मुख्य सेवक सदन तक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

देहरादून:

उत्तराखंड की पांचो प्रमुख जनजातियों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रोपति मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर भव्य स्वागत किया। जौली ग्रांट एयरपोर्ट से प्रारंभ हुए यह स्वागत का क्रम मुख्य सेवक सदन तक चला, जहां इन जनजातीय समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपति मुर्मू का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर ढोल-दमाऊ, पारंपरिक नृत्य तथा गीत से उन्हें उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर मुख्य रूप से थारू, बुक्सा जैसी जनजातियों के कलाकारों ने श्रीमती द्रोपति मुर्मू का कार्यक्रमों के माध्यम से भव्य स्वागत किया और अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति के माध्यम से उन्हें राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी मनोनीत किए जाने पर केंद्र की एनडीए सरकार का अभिनंदन किया गया। जनजाति के कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके समाज का कोई व्यक्ति सर्वोच्च पद पर बैठकर पूरे देश का संचालन करेगा यह अपने आप में इतिहास है और इस इतिहास को रचने वाला एनडीए आभार प्रदर्शन का पात्र है। जनजाति कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब तक उन्हें केवल मतदाता समझा गया और उन्हें लॉलीपॉप दिया जाता रहा लेकिन पहली बार किसी सरकार ने उनके समाज के बारे में चिंता की है और इन समाजों को सबसे बड़े पद पर अधिष्ठापित किया गया है। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, सविता मेहता, प्रदेश महामंत्री राजवीर राठौर, दिनेश राणा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी व हजारों की संख्या में कलाकार व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राकेश राणा ने बताया कि जनजातियों का हमेशा शोषण किया जाता रहा लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में हमारे समाज के लिए मंत्रालय की संरचना की गई तभी से इस समाज को विकसित करने का कार्य प्रारंभ हो गया। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि वर्तमान एनडीए सरकार ने हमारे समाज की एक आम महिला को सर्वोच्च पद पर अधिष्ठापित करने का निर्णय लिया है यह सभी जनजातियों के लिए प्रसन्नता की बात है इससे ज्यादा सम्मान हमको और क्या मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अब तक की सरकारों ने हमें केवल मतदाता बनाकर रखा और हमारे नाम पर अच्छी खासी लूट-खसोट की, लेकिन अब समाज का उत्थान जिस प्रकार से हो रहा है जिसके लिए एनडीए को साधुवाद दिया जाना चाहिए। विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनजातीय समाज के लिए जो विशेष कार्य कर रहे हैं वह हमारे लिए केवल हर्ष का विषय नहीं है वह हमारे उत्थान के लिए सबसे महत्वपूर्ण है इसके लिए हम सब वर्तमान सरकार के आभारी हैं जिसने हमें समुन्नत बनाने के साथ-साथ हमारे समाज को सर्वोच्च पद देने का निर्णय लिया है। श्रीमती द्रोपति मुर्मू का चयन इसी बात का प्रतीक है उत्तराखंड का समूचा जनजाति समाज वर्तमान केंद्र सरकार का आभारी है और उन्हें बधाई देता है कि वे निरंतर इसी तरह समाज कल्याण का अभिनव प्रयास करते रहे, इस भगीरथ प्रयास में हमारा पूरा समाज सरकार के साथ है।

आगे पढ़ें

पदाधिकारी बैठक में पीएम के 7 सूत्रीय मन्त्र पर चर्चा

हमें तुष्टिकरण नहीं तृप्तिकरन से आगे बढ़ना है : धामी

देहरादून, भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी सांसदों एवं विधायकों की बैठक मे केंद्रीय कार्यकारिणी की हैदराबाद में हुई बैठक मे रखे गये विन्दुओ और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सरकार के 100 दिनों के कार्यों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बैठक मे केंद्रीय कार्यकारिणी में लाए गये विन्दुओ पर चर्चा की गई और उन्हें इकाई तक पहुचाने तथा धरातल पर क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गये 7 सूत्रीय मंत्र सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मरकता,संवेदना और संवाद पर भी चर्चा की गई।
श्री कौशिक ने कहा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जानकारियां आम कार्यकर्ताओं से साझा करने के लिए कहा गया है ।बैठक के सूत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जागृत कर इन सूत्रों को जनता तक पहुंचाने और सार्वजनिक जीवन में जीने का आग्रह करेंगे । भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मूलतः जनता से जुड़ा होता है और यह सातों सूत्र उसी जन सेवा के पर्याय है इनमें गरीब कल्याण जैसी विशेष व्यवस्था है ताकि अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो इसके लिए प्रत्येक जनप्रतिनिधि 48 घंटे गांव में जाकर आम जनता के साथ बिताएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता आगे बढ़ेंगे और जनता से जुड़ाव रखेंगे तब ही जनता भी आप से जुड़ाव रखेगी। मदन कौशिक ने कहा कि हमारे प्रमुख कार्यकर्ता, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को जनता तथा विभिन्न वर्गों से जुड़े क्षेत्रों में उनके विशेष दिवसों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर उनके लिए कल्याण की विशेष चर्चा करनी चाहिए
श्री कौशिक ने कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे में जनजाति मोर्चा के द्वारा किये गये भव्य स्वागत पर भी धन्यवाद अदा किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बैठक में सरकार के 100 दिन पर भी चर्चा हुई और विकास के रोडमैप पर भी बैठक मे आए जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायकों के साथ विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि विकास के अनेक मुद्दों और सामान नागरिक सहिता जैसे मुद्दों पर चर्चा आम आदमी तक पहुचे इस पर विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2014 में सभी लोकसभा सीटों पर हमने विजय प्राप्त की 2019 व 2022 में भी यह क्रम जारी रहा। लगातार जनता का आशीर्वाद हमारे साथ रहा और हम सब जनता की भावनाओं को पूरा करने के लिए यथोचित प्रयास करें जिससे सभी वर्ग और समाज के लोग हम से जुड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी इस क्रम में आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में सेवा-सुशासन व गरीब कल्याण को मंत्र रूप में पूरा करना है आगे आकर हमें कार्य करना है ताकि समाज का विकास हो “अंतोदय” हमारा मूल लक्ष्य है ऐसी योजनाओं को समाज के माध्यम से प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा कर उनके कल्याण का प्रयास करना हमारा दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी एक पटल पर आए और लगातार समाज कल्याण की चिंता करें ताकि समाज हमारे साथ मिलकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सत्ता का उद्देश्य समाज कल्याण होता है जो केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इससे पहले कोंग्रेस जैसे दलों ने 70 वर्षों तक शासन में फूट डालो राज करो जैसे विषयों के माध्यम से समाज को को तोड़ने का काम किया है । लेकिन वास्तविक रूप में उनके लिए कुछ नहीं किया । जनता लोकतंत्र में भगवान होती है प्रभु पूजा की तरह ही हमें जन सेवा भी करनी है। हमें तुष्टिकरण की नीति को छोड़कर तृप्ति करण की ओर आगे बढ़ना है और जनता को हर व्यवस्था से संतृप्त करना है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा कार्यकर्ता समर्पित होता है, लेकिन समाज के साथ और समरस होकर समाज को समुन्नत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है जनसेवा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, जनता लोकतंत्र में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है ऐसे में हमें कोई शॉर्टकट ना अपनाकर जनसेवा की ओर चलना होगा।
इस मौक़े पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के लिए समग्र जानकारी देना आवश्यक है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का प्राण होता है उसे और अधिक महत्व मिलना चाहिए तथा संगठन की जानकारी होनी चाहिए ताकि संगठन के बारे में वह समय आने पर पूर्ण जानकारी दे सके।
श्री अजेय ने उत्तराखंड के प्रमुख पर्वों की भी चर्चा की और कहा कि हमें इन पर्वों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने हरेला पर्व की चर्चा करते हुए कहा कि 6 जुलाई से 16 जुलाई तक हरेला पर्व पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा हमें इस आयोजन का हिस्सा बनना तथा समाज को इसमें जोड़ना जैसा महत्वपूर्ण कार्य करना है। इसी प्रकार प्लास्टिक मुक्त अभियान को भी संचालित करना है आज यह समय की मांग है। मन की बात तथा अन्य कार्यक्रमों के बारे में महामंत्री (संगठन) ने कहा कि हम सबको इन कार्यक्रमों में समग्र रूप से जुड़ना चाहिए तथा इनको पूर्णता प्रदान करनी चाहिए उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों को विशेष महत्व देना चाहिए राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रोपति मुर्मू का उदाहरण देते हुए अजेय ने कहा कि श्रीमती मुर्मू अनुसूचित जनजाति से आती है लेकिन आज सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली महिला है। हमें सभी वर्गों, सभी समाज तथा समस्त लोगों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने के कार्यक्रमों को हर घर तक पहुंचाने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि हमारे मंडल, शक्ति केंद्र तक सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता “आजादी के अमृत महोत्सव” को आम जनता तक पहुंचाएं तभी हमारी भारतीयता का सम्मान होगा और हम विश्व में श्रेष्ठ रूप से आगे बढ़ेंगे।

आगे बढ़े।

Next Post

कल ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं (द्वारकाशारदापीठाधीश्वर) जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की शंकराचार्य गद्दी की पूजा की जाएगी

देहरादून,जोशीमठ ukpkg.com,जगद्गुरु शंकराचार्य मठ के प्रभारी स्वामी मुकंदानंद ब्रह्मचारी ने जानकारी दी है कि कल दिनांक 13 जुलाई 2022 दिन बुधवार को मध्याह्न 11 बजे ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं (द्वारकाशारदापीठाधीश्वर) जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की शंकराचार्य गद्दी की पूजा की जाएगी । गुरु परम्परा के समस्त गुरुओं की पूजा […]

You May Like