पदोन्नति व स्थाईकरण की मांग को लेकर देवस्थानम बोर्ड/ बदरी-केदार मंन्दिर समिति के कार्मिकों ने एक दिन की हड़ताल से अधिकारीयों की इच्छा शक्ति जगाने को प्रेरित किया

Pahado Ki Goonj

मंदिर विद्यालय में हड़ताल करने से  प्रदेश सरकार के लिए सत्ता की चिंता में आने चिंता बढ़ सकती है।

जोशीमठ में मंदिर, विद्यालय के कर्मचारियों की हड़ताल

जोशीमठ,वर्षो से लटकी पदोन्नति प्रक्रिया को शीध्र शुरू करने व स्थाईकरण की मांग को लेकर देवस्थानम बोर्ड/ बदरी-केदार मंन्दिर समिति के कार्मिकों ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को एक दिवसीय कमल बन्द हडताल की। जोशीमठ के साथ ही उखीमठ, कालीमठ व अन्य स्थानो पर भी कर्मचारी भी सांकेतिक हडताल पर रहे।

बदरी-केदार मंन्दिर समिति कर्मचारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र विष्ट के अनुसार विभागीय पदोन्नति को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आदेश 15 अगस्त2021 तक सबके प्रमोशन करने के लिए है।

मुख्य सचिव उत्ततराखंड शासन के सख्त निर्देश के वावजूद देवस्थानम बार्ड ने पदोन्नति प्रक्रिया शुरू ही नही की। इनकी इच्छा शक्ति केे अभाव केे कारण देहरादून/ऋषिकेश से लेकर उखीमठ

,विद्यपीठ व जोशीमठ तक के कर्मचारियों मे भारी आका्रेष ब्याप्त है। उन्होने कहा कि अभी एक दिवसीय कलमबन्द हडताल की है, यदि यथाशीध्र पदोन्नति व स्थाईकरण की प्रक्रिया शुरू नही हुई तो पीडित कर्मचारियों को दीर्घकालीक आन्देालन के लिए बाध्य होना पडेगा।

30 मिनट तक सुनियेगा आपकी मनोकामना पूर्ण करने के लिए कह रहे हैं भगवान श्रीकृष्ण वंशी बजाकर भगवान के ध्यान करने से सुख प्राप्त होगा।

यहॉ देवस्थानम बोर्ड के मुख्यालय जोशीमठ के साथ अधीनस्त विद्यालय के कार्मिकों ने भी एक दिवसीय कलम बन्द हडताल रखी।

इधर देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी डी सिंह ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पहले ही वित्त नियंत्रक की अध्यक्षता मे उप समिति गठित की गई है, उप समिति के अध्यक्ष को पुन पत्र देकर मुख्य सचिव के निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए यथाशीध्र वेतन विसंगतियॉ, पदोन्नति, व स्थाईकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने की भी अपेक्षा की है।

परन्तु वित्त कंट्रोलर चौहान का कहना है कि प्रोन्नति होने वाले पदों के लिए प्रस्ताव भेजने का काम  अपर मुख्यकार्यलय से आने चाहिए।जो अभी तक नहीं आये हैं। जबकि मुख्यमंत्री के स्पस्ट आदेश है कि 15 अगस्त2021 तक प्रोन्नति होजानि चाहिए।

आगेपढें

देहरादून में राहुल गांधी की विजय रैली ने आगे प्रदेश सरकार बनाने रास्ता दिखा दिया है।

राहुल की रैली में लगे प्रीतम जिंदाबाद के नारे, दिग्गजों ने थामा एक दूसरे का हाथ, कार्यकर्ताओं का जोश हुआ हाई

परेड ग्रांउड से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, प्रीतम बोले जनता राहुल गांधी के साथ, 2022 में देंगे भ्रष्टाचार मुक्त और लोकायुक्त नियुक्त सरकार

देहरादून। परेड ग्राउंड में जब नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भाषण देने के लिए उठे तो चारों तरफ से प्रीतम जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। राहुल गांधी के बाद प्रीतम सिंह ही ऐसे दूसरे नेता थे जिनको लेकर वहां मौजूद लोगों में जोश और जुनून देखने को मिल रहा था। नेता प्रतिपक्ष ने अपने भाषण की शुरूआत शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा से की। इसके बाद विजय दिवस की वीरगाथा को याद करने के साथ ही शहीदों को नमन करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा 1971 में आज ही के दिन श्रीमती इंदिरा गांधी और जनरल मानेक शॉ जी के नेतृत्व में पाकिस्तान को भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण को मजबूर होना पड़ा।

इंदिरा गांधी द्वारा दृढ़संकल्प के साथ बांग्लादेश को आजाद करवाने जैसा यह कार्य न भूतो न भविष्यति है। उत्तराखंड के सेना के जवानों ने देश की हिफाजत करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया, हम उनको नमन करते हैं।

नेता विपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज का दिवस विश्व के इतिहास में अपनी अलग पहचान रखने का काम करता है। स्व. इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पाकिस्तान के दो टुकड़े करने का काम हुआ। आज हम सब इंदिरा जी के उस सशक्त नेतृत्व को याद कर रहे हैं, जिसके लिए पूरी दुनिया उन्हें लौह महिला के तौर पर जानती है। राजीव गांधी जी ने देहरादून में ही अध्ययन करने का कार्य किया। राहुल गांधी जी ने भी देहरादून में पढ़ाई की और वे सदैव उत्तराखंड से जुड़े रहे। उत्तराखंड और राहुल गांधी का साथ कोई ताकत अलग नहीं कर सकती है। उत्तराखंड के लोग राहुल गांधी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

आज ये प्रदेश जिस कठिन दौर से गुजर रहा है। उत्तराखंड में किसानों को कर्ज माफी नहीं, बेराजगारों को रोजगार नहीं, महंगाई चरम पर है। ऐसी परिस्थितियों में कांग्रेस ने लामबंद होने का कार्य किया। उत्तराखंड सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी है। सरकार शराब माफियाओं, भू माफियाओं और खनन माफियाओं का समर्थन कर रही है। 2022 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद हम बेरोजगारी दूर करने, महंगाई के खिलाफ लड़ने और भ्रष्टाचार मुक्त और लोकायुक्त नियुक्त सरकार देने का कार्य करेंगे।

Next Post

हरीश रावत की रणनीति ने दिलाई राहुल गांधी की रैली को अपार सफलता

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस के शीर्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने राजनीतिक विरोधियों पर भारी पड़ते नजर आए। हरीश रावत की रणनीति की बदौलत राहुल गांधी की रैली पूवी तरह से सफल रही। इस रैली ने यह भी साबित कर दिया है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ […]

You May Like