HTML tutorial
HTML tutorial

मन्त्रिमण्डल की बैठक में लियेगये निर्णय को जानिये

Pahado Ki Goonj

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक खत्म। कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, रेखा आर्य, धन सिंह, सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, यशपाल आर्य और अरविंद पांडेय शामिल रहे। वहीं, कैबिनेट के सम्मुख 21 प्रस्ताव आये, जिसमे से 20 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है।
इन प्रस्तावों पर कैबिनेट में लगी मुहर
लेखा ऑडिट संबंधित मामले को डिफर किया गया है।
बंगाली समुदाय के लोगों के जाति प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तान शब्द का प्रयोग जाता था। जिसको अब हटा दिया गया है। उत्तरप्रदेश की तर्ज पर लिया गया है निर्णय।
डेरी विकास अधीनस्थ सेवा का किया गया गठन।
बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के मास्टर प्लान के लिए पीएमसी के गठन का लिया गया निर्णय।
बद्रीनाथ में फेस वन के तहत होने वाले कार्य के लिए 9 सरकारी कार्यालय प्रभावित हो रहे हैं जिसके ध्वस्तीकरण करने का मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है।
उत्तराखंड नगर निकाय प्राधिकरण के अतिक्रमण के लिए, लिए गए फैसले को अब 6 सालों तक बढ़ाया गया।
राजकीय नर्सिंग विद्यालय, बाजपुर में 70 पदों को सृजित किए जाने पर मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर।
हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन करते हुए महाराणा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय करने का निर्णय लिया है।

   

Next Post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जन आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

देहरादून  ,बलबीर रोड़ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी।इनके अलावा केंद्रीय पर्यटन मंत्री अजय भट्ट जी का आदर सत्कार  किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक, सुबोध उनियाल,उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह सहित […]

You May Like