सराहनीय कामः देहरादून जनपद पुलिस ने किया कोरोना पॉजिटिव का अंतिम संस्कार
देहरादून। कोरोना दौर में मानवता शर्मसार होती जा रही है। कोरोना से हो रही मौतों पर अब परिजन भी अंतिम संस्कार के लिए अपनों के यहां नहीं पहुंच रहे हैं। ताजा मामला रानीपोखरी का है जहां पर मृतक के घर अंतिम संस्कार तक के लिए परिजन नहीं पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का अंतिम संस्कार करवाया। रानीपोखरी थाना अंतर्गत घमंडपुर क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के बेटे की कोविड-19 की वजह से मौत हो गई। ऐसे में घर में केवल भाई और पिता मौजूद थे। मौके पर अंतिम संस्कार के लिए पड़ोसी व जनप्रतिनिधियों ने भी मदद करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पुलिस मदद करने पहुंची। पुलिस ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शव को देहरादून स्थित रायपुर के श्मशान घाट पहुंचाया। जहां मृतक का विधि विधान से दाह संस्कार करवाया गया। ऐसे में पुलिस की इस भूमिका की जमकर सराहना हो रही है। जिसके लिए पीड़ित परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा ऑक्सीजन युक्त निःशुल्क ऐम्बूलेन्स सेवा देने के लिए न0 9897777783,9837078291,9412056550,9837145457,9557794006,8630343232 जारी किया है
Mon May 10 , 2021
ऐम्बूलेन्स सम्पर्क न0ः- नवीन जोशी 9897777783, पी0के0 अग्रवाल 9837078291, लालचन्द शर्मा 9412056550,, विजय रतूडी मोन्टी 9837145457, विजय भटट 9557794006, प्रदीप भारद्वाज 8630343232। देहरादून ,लालचन्द शर्मा अध्यक्ष महानगर कमेटी ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा ऑक्सीजन युक्त निःशुल्क ऐम्बूलेन्स सेवा का शुभारम्भ किया। प्रीतम सिंह […]

You May Like
-
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले, तीन शातिर गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 25, 2017