HTML tutorial
HTML tutorial

महाविद्यालय के छात्रों ने समेस्टर प्रणाली के विरोध में उच्च शिक्षामंत्री का पुतला फूंका 

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी बड़कोट (मदन पैन्यूली)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं महाविद्यालय कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं व छात्रों ने सेमेस्टर प्रणाली के खिलाफ उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका तथा नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। वही राजकीय महाविद्यालय पुरोला में भी एबीवीपी के पदाधिकारियों एवं छात्रों ने प्रदर्शन किया।
सोमवार को राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं महाविद्यालय कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली का विरोध किया तथा कहा है कि सेमेस्टर प्रणाली से पहाड़ी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्रों में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को कई-कई किलोमीटर दूर से पैदल चलकर आना पड़ता है तथा शिक्षकों की भी भारी कमी होने के कारण छात्र सेमेस्टर के हिसाब से ठीक से तैयारी नहीं कर पाते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं के सामने पहाड़ जैसी समस्या खड़ी है। इस समस्या को देखते हुए यहां सेमेस्टर व्यवस्था छात्रों के लिए कतई भी उपयुक्त नहीं है। सेमेस्टर के हिसाब से छात्रों की ठीक से तैयारी नही हो पाने से छात्रों का रिजल्ट भी बेहद खराब रहता है। जो उनके भविष्य के लिए ठीक नहीं है। लिहाज छात्रों के भविष्य एवं हितों को देखते हुए सेमेस्टर व्यवस्था समाप्त की जाए। सेमेस्टर प्रणाली को लेकर छात्र छात्रों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने राजकीय महाविद्यालय बड़कोट प्रांगण में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका तथा जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री कल्याण सिंह चौहान, छात्र संघ अध्यक्ष एवं एबीवीपी के नगर अध्यक्ष आशीष सिंह पंवार, नगर मंत्री सचिन रावत ,नगर उपाध्यक्ष सूरज रावत, कॉलेज अध्यक्ष आदेश पंवार सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदेश सह मंत्री कल्याण सिंह चौहान ने बताया है कि सेमेस्टर प्रणाली के खिलाफ मंगलवार को देहरादून में भी प्रदर्शन किया जाएगा तथा जब तक इसे समाप्त नहीं किया गया तब तक विद्यार्थी परिषद सेमेस्टर प्रणाली के खिलाफ छात्र हित में आंदोलन जारी रखेंगे।

Next Post

उत्तराखंड में सरकारी-प्राइवेट विश्वविद्यालयों के लिए बनेंगी अलग-अलग अंब्रेला एक्ट।

देहरादून राज्य में सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के लिए दो अलग अलग अंब्रेला ऐक्ट बनेंगे। पहले चरण में सरकारी विवि को इसके दायरे में लाया जा रहा है। निजी विवि से प्रस्तावित ऐक्ट पर सुझाव मांगे जा रहे हैं। उनके सुझावों को शामिल करते हुए एक्ट को अंतिम रूप दिया […]

You May Like