HTML tutorial
HTML tutorial

18 लाख की शराब सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। सोमवार सुबह सहसपुर क्षेत्र में पुलिस नेे चैकिंग के दौरान खील से भरे ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें पुलिस को लगभग 18 लाख की शराब बदामद हुई।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को देखते सभी बार्डर क्षेत्रों में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार सुबह थाना सहसपुर पुलिस द्वारा भी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को जिला पंचायत टोल टैक्स धर्मावाला के समीप एक संिदग्ध ट्रक आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रोक कर तलाशी ली तो उसमें खील के नीचे रखी 305 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। ट्रक में बैठे तीन लोगों से जब इस बाबत पूछताछ की गयी तो वह जवाब देने की बजाये इधर उधर की बातें करने लगे। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम सन्नी कुमार पुत्र जसपाल सिंह, हरेन्दर सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी पंजाब व सिटू पुत्र रामकुमार निवासी हरियाणा बताया। पूछताछ पर बताया गया कि हम सोनीपत से अरूणाचल मार्का की शराब देहरादून लेकर आ रहे थे। हमे जहंा शराब देनी थी उस व्यक्ति का नाम पता नहीं जानते हमे बताया गया था कि जब तुम लोग पौंटा व उत्तराखण्ड बार्डर से 10कृ12 किलोमीटर आगे आ जाओगे तो एक आदमी तुम्हें मिल जायेगा, जो आपको पता बतायेगा। बताया कि हम दो बार शराब की सप्लाई ’बिहार राज्य’ में कर चुके हैं। शराब सप्लाई करने हेतु हमने पहले शराब छिपाने के लिए ट्रक में शराब भरी तथा उसके बाद खील भरी। खील का बिल बनवाकर हम चैक पोस्ट पर दिखाते थे, किन्तु आज आप लोगों द्वारा ट्रक का तिरपाल खोला गया जिस पर हम पकड़े गये। बरामद शराब की कीमत 18 लाख रूपये बतायी जा रही है।

Next Post

शीशमबाड़ा प्लांट को लेकर स्थानीय लोगों ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु

देहरादून। शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केन्द्र की जानलेवा दुर्गन्ध, जहरीली हवा व निकलने वाली गैस से स्थानीय लोग तिल तिल कर मरने की कगार पर है, जबकि राज्य सरकार के नुमांइदे इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। हमको इच्छा मृत्यू चाहिए। अपनी इस मांग को लेकर आज सेन्ट्रल होप […]

You May Like