देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पारंपरिक गढ़वाली वेशभूषा में केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा—अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। आज प्रात: समय प्रधानमंत्री जब केदारनाथ धाम पहुंचे तो वहां मौजूद तीर्थयात्रियों का उत्साह देखते ही बनता था। तमाम लोगों ने हाथ हिलाकर मोदी का अभिवादन किया। पुरोहितों ने पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट किये। प्रधानमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा की और केदारपुरी में चल रही पुननिर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। बाबा केदार को प्रधानमंत्री ने करीब सवा क्विंटल पीतल का घंटा भी अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ स्थित एक गुफा में ध्यान भी लगाया। इससे पूर्व मोदी का देहरादून एयरपोर्ट में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वागत किया। रविवार को भगवान बदरी विशाल के दर्शन प्रधानमंत्री करेंगे। सूत्रों के हवाले से मिली ख़बर के अनुसार प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम भी वह केदारनाथ में कर सकते हैं। रविवार को वह बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीनारायण के दर्शन करेंगे और दोपहर बाद दिल्ली लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री संपूर्ण समय भगवान भोलेनाथ के ध्यान में मग्न दिखे और वह परिक्रमा के दौरान मंत्र जाप भी कर रहे थे।
सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से डाक मतपत्रों की गणना के प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें-डी एम
Mon May 20 , 2019
देहरादून , जिला अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी एस ए मुरुगेशन ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के संपादनार्थ डाक मतपत्रों की गणना हेतु 20 मई 2019 को शाम 5:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों / कार्मिकों को […]

You May Like
-
गाय का झूठा गुड़
Pahado Ki Goonj August 2, 2019
-
हनुमान जी का चित्र घर में कहाँ लगायें -संतोष पैन्यूली
Pahado Ki Goonj December 23, 2020


