भीमलाल आर्य पार्टी में उपेक्षा से आहत हैं

Pahado Ki Goonj

देहरादून :भीमलाल आर्य 2007 में घनसाली से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े 2012 में बीजेपी के विधायक बने ।दो वर्ष पूर्व भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले पूर्व विधायक भीमलाल आर्य पार्टी में उपेक्षा से आहत हैं। धनीलाल शाह उनके खिलाफ 2017 में चुनाव लड़ने के बाद अब 12 मार्च को कांग्रेस में शामिल होरहे हैं।उनको पार्टी में शामिल करने के कारण उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपना दर्द कहने के साथ ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) कार्यालय में सत्याग्रह करने की भी बात कही है। जिस पर उनका रुख बदल कर अब प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पत्र लिखने पर 15 मार्च से अनिश्चित कालीन सत्यग्रह करने का एलान कर दिया। अभी विधानसभा के चुनाव 2022 में है तब तक क्या क्या होता है।इसका सब्र करते हुए काम करने की आवश्यकता है।

Next Post

भारतीय जनता के लिए विमर्श हेतु जारी

विमर्श हेतु जारी दोस्तों: बहुत से गंभीर मुद्दों पर अक्सर हम गंभीर चर्चा नहीं करते हैं| अभी हाल ही में सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान जब भारत आए तो भारत ने सऊदी अरब को एक द्विपक्षीय समझौता के तहत उसकी उड़ान कोटा को 40% तक बढ़ा दिया है […]

You May Like