HTML tutorial
HTML tutorial

मंत्री  नितिन गडकरी द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम की समीक्षा की गयी

Pahado Ki Goonj
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी द्वारा  वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उ0प्र0, उत्तराखण्ड, झारखण्ड आदि राज्यों से नमामि गंगे कार्यक्रम की समीक्षा की गयी।
केन्द्रीय मंत्री द्वारा निर्देश दिये गये, कि गंगा तट व घाटों का सम्बन्धित जिले की गंगा समितियां नियमित सफाई एवं अनुरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा पानी के श्रोतों का संरक्षण एवं संवर्द्धन करें। बैठक में निर्देश दिये गये कि गंगा की स्वच्छता बनाये रखने हेतु स्कूलों में जन जागरूकता अभियान संचालित करें तथा नमामि गंगे कार्यक्रम में एन.सी.सी, एनएसएस एवं स्वंय सेवी संस्थाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करायें।
 गडकरी ने निर्देश दिये कि गंगा एवं आस पास की सहायक नदियों की नियमित सफाई करें तथा स्थानीय निकाय सोलिड वेस्ट प्रबंधन का बेहतर उपचार सुनिश्चित करें। उत्तराखण्ड शासन की ओर से सचिव पेयजल श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी उत्तरकाशी सहित संबंधित विभागाध्यक्षों ने इस वीडियो कांफेंसिंग में प्रतिभाग किया।
केन्द्र सरकार की ओर से महानिदेशक नमामि गंगे एवं संबंधित अधिकारी शामिल हुए जबकि जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग  मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी पौड़ी  धीराज सिंह गब्र्याल, जिलाधिकारी चमोली श्रीमती स्वाती भदौरिया द्वारा अपने-अपने जनपदों की प्रगति की जानकारी उपलब्ध करायी गई। 
Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में समीक्षा की गई

 देहरादून-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में वन निवासी अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी पीढियों से इन वनों में निवास कर रहें हैं। उनके अधिकारों को मान्यता दिये जाने के लिये अधिनियम की […]

You May Like