HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के निर्माण को मिशन मोड पर प्रोफेशनल एप्रोच के साथ बढ़ावा दे रही है – मुख्यमंत्री 

Pahado Ki Goonj
राज्य सरकार दूरगामी सोच के साथ उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के निर्माण को मिशन मोड पर प्रोफेशनल एप्रोच के साथ बढ़ावा दे रही है – मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत
बॉलीवुड फिल्म निर्माता निर्देशक  राजकुमार संतोषी भारत पाकिस्तान विभाजन पर बनने वाली अपनी आगामी फीचर फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में करेंगे। फिल्म की शूटिंग मई 2019 में आरंभ हो जाएगी। वह अपनी एक अन्य फिल्म की शूटिंग भी उत्तराखंड में करने जा रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म निर्माता निर्देशक श्री राजकुमार संतोषी ने देहरादून या आसपास के क्षेत्र में फिल्म स्टूडियो खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष रखा है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत से विस्तृत चर्चा के दौरान फिल्म निर्माता निर्देशक  राजकुमार संतोषी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए वल्र्ड मार्केट खोल सकता है। राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए  लोकेशन की अपार विविधता है।
यहां कई ऐसे प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर अनछुए लोकेशन है, जो फिल्ममेकर्स के कैमरे ने अभी तक कैद नहीं हो पाए हैं। देहरादून के आसपास के क्षेत्र में फिल्म स्टूडियो स्थापित करने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने सचिव सूचना को स्टूडियो के अनुकूल भूमि चयन हेतु जल्द से जल्द फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार दूरगामी सोच के साथ उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के निर्माण को मिशन मोड पर प्रोफेशनल एप्रोच के साथ बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु फिल्म पॉलिसी को अपडेट किया जा रहा है।
शीघ्र ही इसे कैबिनेट में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण हेतु सब्सिडी, सुविधाएं, अन्य छूटे व कानून व्यवस्था का सहयोग दिया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार राज्य में भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे की शाखा खोलने के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सचिव सूचना  दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना  दीपेंद्र कुमार चैधरी, फिल्म नोडल अधिकारी  के एस चैहान आदि उपस्थित थे।
Next Post

आज देश मे प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह होते तो डालर 50₹ होता उस नीति पर काम किया जाय।

आज देश मे प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह होते तो डालर 50₹ होता उस नीति पर काम किया जाय। देश पर विश्व बैंक का 1,31,100 करोड़ डालर आज कर्ज है जो लगभग 9177000 करोड़ रुपये है । 125 करोड़ लोगों के हिस्से 7,34,160 / रुपया कर्जा प्रति व्यक्ति आता है देश की जनता के […]

You May Like