देहरादून। दून के रायपुर क्षेत्र में बीती रात एक 12 क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एमडीडीए कॉलोनी निवासी रश्मि गोयल गुरु नानक अकादमी रायपुर में 12वीं की छात्रा थी। बीती रात वो खाना खाने के बाद अपने भाई रजत गोयल के साथ कमरे में सोने चली गई। रात करीब 3 बजे रश्मि और उसका भाई रजत गोयल एक साथ कमरे में थे। उसके बाद भाई अपने कमरे में चला गया। शुक्रवार सुबह 8 बजे जब रश्मि द्वारा कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया तो उसके भाई और पिता द्वारा दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रश्मि पंखे पर चुन्नी से लटकी हुई थी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे पंखे से नीचे उतारा और सीएमआई अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना रायपुर प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच पड़ताल की। लेकिन मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रबक्ता की प्रेस वार्ता के साथ अन्य खबरें पढें
Fri Jul 10 , 2020
देहरादून,जनपदों से ली गई सूचना के अनुसार जनपद देहरादून में हल्की वर्षा हो रही है, शेष जनपदों में बादल छाए हुए हैं। ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीयमार्ग गुप्तकाशी से आगे मलवा आने से जो मार्ग अवरुद्ध हो गया था वह खुल गया है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पीपलकोटी के समीप मलवा आने से अवरुद्ध […]

You May Like
-
जनहित के कार्यों पर होगी त्वरित कार्यवाहीः अग्रवाल
Pahado Ki Goonj February 17, 2021
-
कड़ी सुरक्षा लेकिन लगे जय श्रीराम के नारे
Pahado Ki Goonj September 30, 2020

