राज्यपाल ने दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय तिवारी जी एक लोकप्रिय जन नेता और कुशल प्रशासक थे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया। उनके निधन से राष्ट्र एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
उत्तराखण्ड तिवारी जी के योगदान को कभी नहीं भुला पाएगा- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत
Thu Oct 18 , 2018
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। अपने शोक संदेश में मुंख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ‘‘उत्तराखण्ड और […]

You May Like
-
नए साल पर पर्यटकों के लिए तैयार है कॉर्बेट पार्क
Pahado Ki Goonj December 18, 2020

