1100kg ‘खिचड़ी’, बनाकर बनाया नया रिकॉर्ड

Pahado Ki Goonj

दिल्ली में चल रहे वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल में 1100 किलो खिचड़ी बननी शुरू हो गई है। जाने-माने शेफ संजीव कपूर द्वारा बनाई जा रही इस खिचड़ी को निर्धन बच्चों में बांटा जाएगा। इस खिचड़ी में योग गुरु रामदेव तड़का लगाकर ब्रैंड इंडिया फूड को प्रमोट करेंगे।

इस अनोखे काम को अंजाम देने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सात फुट की 1000 लीटर की एक कढ़ाई की मदद से संजीव कपूर भारत के गरीब और अमीर सभी तरह के लोगों को पसंद आने वाली खिचड़ी को रिकॉर्ड स्तर पर बनाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विज्ञान भवन से वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 कार्यक्रम की शुरुआत की थी। यह कार्यक्रम तीन दिन चलेगा।

Next Post

पलायन रोकने के लिये दैविय आपदा में फसलों का

उत्तराखंड में दैविय आपदा में फसल की छतिपूर्ती 60000 /हेक्टेयर 30000/हेक्टेयर प्रोहत्साहन दिया जाय तो खेती करने से पलायन रूकेगा ।युवा सकारात्मक स्वप्न देखेगा ————————————————————– राज्य की दिशा बदलने का कारगर उपाय,ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़वा। यह राशि जब सरकार देना तय करेगी।युवा वापिस आने में देर नही करेगा। 5साल […]

You May Like