HTML tutorial
HTML tutorial

आतंकियों को मौत के घाट उतार कर शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल हमीर सिंह

Pahado Ki Goonj

आतंकियों को मौत के घाट उतार कर शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल हमीर सिंह


देहरादून : जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक और वीर जवान दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया है। ऋषिकश निवासी जवान हमीर सिंह के साथ एक मेजर और तीन अन्य जवान भी शहीद हुए हैं। हमीर सिंह के पिता एसएसबी में सेवारत हैं। हमीर सिंह मूल रूप टिहरी लंबगांव के पोखरि‍याल गांव के रहने वाले हैं। शहीद का परि‍वार वर्तमान में गुमानीवाला श्यामपुर में रहता है।
पाकिस्तान की ओर से कल देर रात से भी बांदीपुरा के गुरेज सक्टर में लागातार सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से फायद किया जा रहा था। इस दौरान आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया। उनका सामने भारतीस टुकड़ी से हो गया। आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने जमकर फायरिंग की। इस बीच भारतीय सेना के एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गया। जिनमें ऋषिकेश के हमीर सिंह भी शामिल थे। देश के लिए कुर्बानी देने से पहले उत्तराखंड के लाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर चार आतंकवदियों को ढेर कर दिया।

Next Post

9 अगस्त 18को फिर होगा भारत बंद अब होगा महाआंदोलन

9 अगस्त 18 को फिर होगा भारत बंद महाअंदोलनअब होगा दिनेश /9 अगस्त 18को फिर होगा भारत बंद महाअंदोलनअब होगा महाअंदोलन आरक्षण हटाओ देश बचाओ। सब एक समान सबका एक अधिकार।   अगर सरकार नौकरी में अलग मानती हैं तो हम बराबर क्यो माने फिर हम भी छुआछूत करेंगे। पुरानी […]

You May Like