10 मई को खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट ।

Pahado Ki Goonj

10 मई को खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट ।
उत्तरकाशी/बडकोट
चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि समय पुरोहित समाज की बैठक में घोषित की गई है। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे। मां यमुना अवतरित दिवस पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि समय पुरोहित समाज की बैठक में घोषित की गई। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे।
यमुनोत्री धाम के पुरोहित मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना की डोली खरशालीगांव में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे। आज यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के अवसर पर पुजारी मनमोहन उनियाल, पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पवन उनियाल,संदीप शास्त्री, कृतेश्वर उनियाल, भागेश्वर उनियाल, खिलानंद उनियाल एवं यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारी सदस्य, तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

Next Post

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट के सानिध्य में कांग्रेस नेताओं बीजेपी की सदस्यता ली जानिएसमचार :मनवीर चौहान

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट के सानिध्य में कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में श्री अभिनव सिन्हा अभिनव सिंह नवीन कुमार सिंह ब्रह्मानन्द पुरोहित , संजय यादव एवं धनन्जय सिंह भाजपा की सदस्यता ली । आगे पढ़ें *देवभूमि चिंतित न हो, माफिया उप्र की […]

You May Like