HTML tutorial
HTML tutorial

होम मिनिस्ट्री की साइट हैक नहीं बल्कि मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया : अधिकारी

Pahado Ki Goonj

होम मिनिस्ट्री (एमएचए) की वेबसाइट हैक नहीं हुई है, बल्कि उसे मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया है.

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार कहा, “यह हैक नहीं है. साइट पर काम चल रहा है, इसलिए यह बंद है.”

गृह मंत्रालय की वेबसाइट रविवार सुबह से खुल नहीं रही थी, इसके बाद कई समाचार रपटों में हैकिंग की आशंका व्यक्त की गई थी.

पिछले महीने पाकिस्तान आधारित संदिग्ध लोगों ने एनएसजी की वेबसाइट को हैक कर दिया था और इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारत विरोधी बातें लिख दी थीं.

इस साल जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले चार साल में केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों की 700 से अधिक वेबसाइट हैक की जा चुकी हैं तथा साइबर अपराधों में संलिप्तता के मामले में 8,348 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Next Post

खादी आयोग ने ब्रांड नाम को लेकर फेबइंडिया को नोटिस भेजा

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने फेबइंडिया ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड को कानूनी नोटिस भेजा और कहा है कि वह अपने सभी सूती उत्पादों के लिए खादी शब्द का इस्तेमाल तुरंत बंद करे. आयोग के अनुसार ‘खादी’ उसका पंजीकृत ब्रांड नाम है और फेब इंडिया इस नाम का इस्तेमाल ‘अनाधिकृत’ रूप […]

You May Like