सी यम ने शहीद सूरज सिंह तोपाल को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को कर्णप्रयाग पहुंचकर भारतीय सेना के जवान शहीद  सूरज सिंह तोपाल को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शहीद के परिजनों के साथ है। सरकार शहीद के परिजनों को हर संभव मदद देगी। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने शहीद सैनिक की स्मृति में पौधारोपण भी किया।
ज्ञातव्य है कि भारतीय सेना के जवान  सूरज सिंह तोपाल जम्मू कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में तैनात थे। जो आतंकवादियों से लौहा लेते हुए शहीद हो गए थे। शनिवार को कर्णप्रयाग में शहीद सैनिक का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर छेत्र की जनता, सेना के जवानों ने श्रदांजलि दी
Next Post

 मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैंण में तीन

 मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैंण में तीन दिवसीय कृषि, उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लिए लगभग 55 करोड़ रूपये की लागत की 19 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण किया। मुख्यमंत्री ने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टाॅलों […]