यूपी और मणिपुर में आज आखिरी चरण का मतदान

Pahado Ki Goonj

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के सातवें और अंतिम चरण के लिए सात जिलों की 40 सीटों पर आज मतदान जारी है। दोनों राज्यों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया।

नक्सल प्रभावित जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली के अलावा वाराणसी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली सीटों पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। सातों जिलों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं।

मतगणना 11 मार्च को होगी। नक्सल प्रभावित दुद्धी, राबर्टसगंज और चकिया सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक जबकि अन्य सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

भाजपा 32 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि चार चार सीटें इसने अपने सहयोगी अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को दी हैं। बसपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। सपा 31 सीटों पर है तो उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस शेष नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Next Post

पीएम मोदी ने ओपल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओएनजीसी पेट्रो एडिशंस लिमिटेड (ओपल) संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। 30,000 करोड़ रुपये की लागत से बना यह संयंत्र दाहेज विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने कहा, ”भारत में पॉलीमर की औसत खपत इस समय प्रति व्यक्ति 10 किलोग्राम वार्षिक है जबकि वैश्विक औसत […]

You May Like