भाजपा की जीत ने विकास एजेंडा में लोगों का भरोसा दिखाया है: जेटली

Pahado Ki Goonj

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत से लोगों ने नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और विकास एजेंडा में एक बार फिर विश्वास दिखाया है। भाजपा गुजरात में फिर से सत्ता में आने में कामयाब रही है। जबकि हिमाचल में उसने कांग्रेस से सत्ता छिनी है।

जेटली ने ट्वीट किया कि इस जीत से देशभर में लोगों का मोदी सरकार के विकास एजेंडा और नीतियों को लेकर भरोसा और दृढ़ हुआ है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे लोगों के भाजपा के राष्ट्रीय विकास एजेंडा के प्रति विश्वास को दर्शाते हैं।

Next Post

जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। सेना के एक अधिकारी ने आज बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के वनीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। […]

You May Like