HTML tutorial
HTML tutorial

बारिश का कहर, भरभराकर ढही तीन मंजिला इमारत, 7 की मौत, दर्जनों अभी भी फंसे

Pahado Ki Goonj

मुंबई। दक्षिणी मुंबई के जेजे मार्ग पर इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। यहां भिंडी बाजार इलाके में तीन मंजिला इमारत के गिर जाने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 से 35 लोगों के फंसे होने आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, बचावकर्मियों ने करीब 12 लोगों को बाहर निकाल लिया है, जिनमें से 5 की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। डोंगरी इलाके के जेजे जंक्शन के पास हुए हादसे में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर है।

ऐसा माना जा रहा है कि भारी बारिश की चपेट में आने के बाद ये हादसा हुआ है। सुबह करीब 8.40 पर ये इमारत गिरी है, जिसमें 8 से 9 परिवार रहते हैं। वहीं मुंबई में कई ऐसी बिल्डिंग हैं, जो खतरे के निशान पर बनी हुई है।

बता दें कि मुंबई में पिछले 24 घंटे में बारिश आफत बनकर बरसी। देश की आर्थिक राजधानी को इस आफत बनी बारिश ने अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों का आवागमन इस दौरान ठप रहा। सड़कों पर पानी भरने से शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए। इस आफत के बाद अब मुंबई फिर से अपनी राह पर लौटने लगी है।

लोकल ट्रेन सर्विस ने बारिश रुकने की वजह से राहत की सांस ली है, वहीं हवाई यातायात भी शुरू हो गया। हालांकि इस बीच कुछ बर्बादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। अभी तक पुलिस को जगह जगह से कई लाशें भी बरामद हो चुकी हैं।

पटरी पर लौटीं ट्रेन, फ्लाइट्स ने भी भरी उड़ान

मुंबई में बाढ़ की वजह से लोगों की बेहाल जिंदगी अब पटरी पर लौटने लगी है। बाढ़ की वजह से कुल 19 फ्लाइट्स को रद्द किया गया था, लेकिन  अब मुंबई एयरपोर्ट पर मौसम बेहतर हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट से जिन फ्लाइट्स से उड़ान भरी वो 30 मिनट तक लेट थीं। अब बारिश थमने के बाद ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। लोकल ट्रेनें सभी 4 लाइन्स पर चल रही हैं।

Next Post

गांगुली के गुस्से के बाद दिलीप ट्रॉफी का कार्यक्रम तय, इन तीन को मिली कप्तानी

नई दिल्ली । सौरव गांगुली की नाराजगी के बाद दिलीप ट्रॉफी को घरेलू कैलेंडर में जगह दे दी गई है और अब इसके मुकाबले सात से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कानपुर में खेले जाएंगे। इसमें इंडिया रेड, ग्रीन और ब्लू टीमें खेलेंगी। बीसीसीआइ ने इसका कार्यक्रम […]

You May Like