मदन पैन्यूली/ बड़कोट नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन शिवमंदिर के निकट निजी भवन अचानक
आग लगने से लाखो का सामान जल कर राख हो गया। हरिकृष्ण सेमवाल के मकान पर किराए पर रह रहे पुरोला निवासी गुरुदेव सिंह पुत्र गिरवीर सिंह के कमरे में दोपहर साढ़े बारह बजे करीब अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपड़ोस में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने घर में रखी नगदी, ज्वेलरी, गोदरेज, टीवी, फर्नीचर, विस्तर, कपड़ों सहित सब कुछ जल कर राख हो गया। दो कमरे, किचन सहित पूरी तरह जल गए । जिसमे मकान मालिक और किरायेदर का लाखो का नुकसान हुआ है। आग इतनी तेज थी कि आग को बुझाते समय फायर बिग्रेड का एक जावान भी आग की लपटों में झुलस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल फायर सर्विस के जवानों व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया । स्थानीय प्रशासन ने आग पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया ।
नगर पालिका बड़कोट के वार्ड 3 में मकान के कमरे में आग लगने से लाखों का नुकसान
Sat Oct 27 , 2018
मदन पैन्यूली/ बड़कोट नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन शिवमंदिर के निकट निजी भवन अचानक आग लगने से लाखो का सामान जल कर राख हो गया। हरिकृष्ण सेमवाल के मकान पर किराए पर रह रहे पुरोला निवासी गुरुदेव सिंह पुत्र गिरवीर सिंह के कमरे में दोपहर साढ़े बारह बजे करीब […]
You May Like
-
तेल में है क्या क्या खेल
Pahado Ki Goonj September 11, 2018

