HTML tutorial
HTML tutorial

पीएम मोदी ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए सैनिकों के बारे में ली जानकारी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम ने कोरोना संक्रमितों पाए गए सेना के जवानों के बारे में जानकारी ली और उनका हाल जाना। पीएम ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए सैनिकों के जल्द ठीक होने की कामना की। साथ ही साथ यह भी कहा कि राज्य सरकार और सेना के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ इलाज की समुचित व्यवस्था करें।
इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कोरोना संबंधि तैयारियों और वर्तमान स्थिति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। रावत ने कहा कि हाल-फिलहाल कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन स्थिति अभी नियंत्रण में है। हमारी तैयारी पूरी है और हम लगातार टेस्टिंग क्षमता भी बढ़ा रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम रावत से बरसात के कारण उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए तैयार रहने को कहा। प्रधानमंत्री ने राज्य आपदा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही। बता दें कि राज्य में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में स्थिति खराब हो चुकी है। राहत एवं बचाव कार्य का काम आपदा विभाग कर रहा है।

Next Post

उत्तरकाशी :- कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए अब तीन दिन तक बन्द रहेगा बडकोट बाजार । 

कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए अब तीन दिन तक रहेगा बडकोट सम्पूर्ण बाजार बन्द ।                                                                    […]

You May Like