नायडू ने कहा, वीआईपी लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

Pahado Ki Goonj

सूचना एवं प्रसारण मंत्री नायडू ने बताया, ‘‘सुरक्षा के सन्दर्भ में यह देश हित के लिए जरूरी है क्योंकि महत्वपूर्ण लोगों को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। वैसे कोई अलग से तरजीही व्यवहार नहीं है।’’ उनका यह बयान सरकार द्वारा एम्बुलेंस और दमकल जैसे आपात वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों पर लाल बत्ती के प्रयोग पर रोक लगाने के फैसले के एक दिन बाद आया है। वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने के केन्द्र के निर्णय के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हर व्यक्ति वीआईपी है और यही हमारी सरकार का दर्शन है।’’

उन्होंने उम्मीद जतायी कि राज्य सरकारें भी लाल बत्ती का प्रयोग त्यागेंगी अन्यथा उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ेगा। रामजन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर प्रश्न किये जाने पर नायडू ने कहा कि मामला पिछले कई सालों से चल रहा है और इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने इस बारे में कुछ भी विस्तार से नहीं कहा कि भाजपा के बारे में बाबरी मस्जिद ढहाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का क्या प्रभाव होगा।

Next Post

NGT ने लगाई श्री श्री रविशंकर को फटकार

श्री श्री रविशंकर ने अपने एक बयान में यमुना के डूबक्षेत्रों को हुए नुकसान के लिए केंद्र और हरित पैनल को दोषी बताया था। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘आपको जिम्मेदारी का कोई एहसास नहीं है। आपको बोलने की आजादी है तो क्या आप […]

You May Like