HTML tutorial
HTML tutorial

ट्रैफिक प्लान का ट्रायल आज, सुबह नौ बजे से गांधी पार्क के चारों ओर हुआ लागू

Pahado Ki Goonj

देहरादून। नए ट्रैफिक प्लान के ट्रायल के लिए आज (शुक्रवार) फिर से पुलिस को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। चार दिन की कवायद के बाद पुलिस ने आज सुबह नौ बजे से वर्किंग-डे में पहली बार प्लान लागू कर दिया है। इसी कड़ी में यातायात संचालन में अवरोध बनने वाले कई चैराहों के डिवाइडरों को ध्वस्त कर दिया है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बृहस्पतिवार रात तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
पुलिस ने रविवार को पहला ट्रायल किया था। तीसरे पहर तक तो यातायात सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन उसके बाद यातायात का दबाव बढ़ा तो कई चैराहों पर जाम लग गया था। प्लान को लागू करने में आ रही खामियों को दून करने का काम सोमवार से बृहस्पतिवार रात तक चलता रहा। कनक चैक से लैंसडौन चैक आने वाले वाहनों के लिए सड़क के बीच स्थित डिवाइडर तुड़वाए गए। दर्शन लाल चैक के दाहिनी तरफ के डिवाइडर को भी तोड़ दिया गया है। इसके साइन बोर्ड और फ्लैक्सी बोर्ड के माध्यम से वन-वे ट्रैफिक प्लान को दर्शाया गया है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बृहस्पतिवार रात को एसपी सिटी श्वेता चैबे, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य और सीओ राकेश देवली के साथ ट्रायल की तैयारियों की समीक्षा की। बाद में इन अधिकारियों ने चैराहों की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

Next Post

बड़कोट :- हिमालय चिल्ड्रेंस की तनुजा राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग ।

हिमालय  चिल्ड्रेन्स की तनुजा खो खो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर करेगी प्रतिभाग ।   बड़कोट।      (मदनपैन्यूली)                                         65वें राष्ट्रीय अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता सतारा महाराष्ट्र में उत्तरकाशी जिले के […]

You May Like