HTML tutorial
HTML tutorial

जीएसटी मेगा शो का हिस्सा नहीं होंगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

Pahado Ki Goonj
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रात होनी वाले जीएसटी मेगा शो में हिस्सा नहीं लें पाएंगे। उनकी जगह राज्य के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव समारोह में शामिल होंगे। नीतीश कुमार अपने पहले के कार्यों में व्यस्त होने के नाते, जीएसटी समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।
गौरतलब है कि आज रात संसद में जीएसटी लागू करने को लेकर समारोह हो रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मौजूद रहेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह इस इवेंट में भाग नहीं लेगी। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और डीएमके दोनों पार्टीयों ने भी इस इवेंट में भाग न लेने का ऐलान किया है।

सरकार इस मेगा शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों की जानीमानी हस्तियों को निमंत्रण भेजा है। इस मौके पर अभिनेता अमिताभ बच्चन, गायिका लता मंगेशकर, उद्योगपति रतन टाटा के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के जज, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित नामचीन कानूनविदों को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होने वाले इस मेगा शो के लिए सरकार की ओर से सांसदों व वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा करीब 100 लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।

Next Post

घायल कैलाश यात्री को आना था घर, सरकार ने रखी 4 लाख रुपये की शर्त

कालापानी और गुंजी के बीच घोड़े से गिरकर घायल हुई कैलाश यात्री मीना पुरोहित मुसीबत में फंस गई हैं। राज्य सरकार ने घायल यात्री से हेलीकॉप्टर से लाने का चार लाख रुपये किराया मांग रही है। हालांकि महिला यात्री ने इतनी राशि दे पाने में असमर्थता जता दी है। घायल […]

You May Like