कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के चलत नगर निगम दो दिन के लिए बंद

Pahado Ki Goonj

देहरादून। नगर निगम के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद निगम को दो दिनों के लिए फिर से बंद कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण नगर निगम को बंद किया गया है।
उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण का कहर थम नहीं रहा है। अन्य शहरों की अपेक्षा देहरादून में संक्रमितों की संख्या बढ़ ही रही हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि दो दिनों में पहले की अपेक्षा कुछ कमी जरूर आई है लेकिन लोगों में कोरोना के प्रति खौफ छाया हुआ है। जांच होनी भी कम हुई तो जाहिर सी बात है कि संक्रमितों की संख्या में भी कमी आई है। प्रदेश भर में सोमवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या सात थी।
वहीं नगर निगम में अब एक बार फिर कोरोना संक्रमित मिलने से नगर निगम को आगामी दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। नगर निगम के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद निगम द्वारा यह कदम उठाया गया है। सोमवार को आम जनता का प्रवेश नगर निगम में बंद कर दिया गया था लेकिन अब दो दिन के लिए निगम को करने का फैसला लिया गया है। अब बुधवार और गुरफवार को निगम कार्यालय बंद रहेगा।
निगम कार्यालय में कोरोना संक्रमितों के मिलने के कारण बार बार लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित करना पड़ रहा है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। निगम कार्यालय के बंद होने से लोगों के काम नहीं हो पाते हैं और फिर कार्यालय में काम को पटरी में आने में भी समय लगता है। जिसका खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ता है। अब एक बार फिर से निगम कार्यालय बंद होने का खामियाजा आम जनता को ही भुगतना होगा।

Next Post

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2020 के लिए देवस्थानम बोर्ड द्वारा आज शायं तक 1697 ई -पास जारी अबतक 64552 ई पास जारी किए- बी डी सिंह

  * चारधाम यात्रा हेतु कोरोना  निगेटिव जांच रिपोर्ट की बाध्यता समाप्त होने के बाद आज ई -पास की संख्या बढ़ी। *    तीन माह में  कुल 64652 ई- पास जारी हुए। *  लोगों में चारधाम यात्रा के प्रति  उत्साह, * अभी तक 40 हजार से अधिक तीर्थयात्री चार धाम […]

You May Like