उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

Pahado Ki Goonj

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती स्थिति के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका भी जताई है।

चमौली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भी अगले कुछ दिन धूलभरी आंधी चल सकती है। राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान 34-38 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। बारिश की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने अधिकारियों को पर्वतीय इलाकों में अधिक सर्तकता बरतने को कहा है।

Next Post

किसानों के अच्छे दिन : तमिलनाडु व महाराष्ट्र भी कर्जमाफी की राह पर

रात तक महाराष्ट्र से भी ऐसे संकेत मिलने लगे। वहां के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने संकेत दिए कि महाराष्ट्र में भी भाजपानीत सरकार किसानों की कर्जमुक्ति पर विचार कर रही है।   नई दिल्ली। किसानों के लिए मंगलवार सचमुच मंगलकारी रहा। सुबह मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को सूखा […]

You May Like