HTML tutorial
HTML tutorial

अब भारी स्कूल बैग होगा हल्का..

Pahado Ki Goonj

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय अब छात्रों के स्कूली बैगों का बोझ कम करने के इरादे से सीबीएसई स्कूलों के लिए नया मानदंड तैयार करने पर काम कर रहा है.

सीएसई द्वारा आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा, मैं स्कूल बस्तों का बोझ कम करने जा रहा हूं. भारी बस्ता ढोना जरूरी नहीं है. यह निश्चित रूप से होगा. हम सीबीएसई स्कूलों के लिए नियमों की तैयारी कर रहे हैं ताकि अनावश्यक रूप से किताब और कॉपी नहीं ले जाना पड़े.

इस समारोह में कई स्कूलों के बच्चे भी उपस्थित थे, मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सीबीएसई ने अपने स्कूलों से दूसरी कक्षा तक के छात्रों को स्कूल बस्ता लेकर नहीं आने और आठवीं कक्षा तक सीमित किताब लेकर आने का निर्देश दिया है.

साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय इन मानदंडों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इन पहलूओं पर काम कर रही है. जावड़ेकर ने बताया कि स्कूली बच्चों को दिये जाने वाले प्रोजेक्ट कार्य में भी बदलाव की वह योजना बना रहे हैं.

Next Post

पलानीसामी आज शाम 4.30 बजे लेंगे CM पद की शपथ, 15 दिन में साबित करना होगा बहुमत

आज उन्होंने राज्यपाल सी विद्यासागर राव से राजभवन में मुलाकात की. राज्यपाल ने पलानीस्वामी को जल्द से जल्द सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. राज्यपाल ने पलानीस्वामी से कहा कि 15 दिनों में विश्वास मत हासिल करें. अन्नाद्रमुक विधायकों ने राज्यपाल के फैसले की प्रशंसा की और शशिकला के समर्थन […]

You May Like