HTML tutorial
HTML tutorial

सी एम ने खटीमा में निजी आवास पर बड़ी संख्या में आए क्षेत्रवासियों ने भेंट कीl

Pahado Ki Goonj

सी एम ने खटीमा में निजी आवास पर बड़ी संख्या में आए क्षेत्रवासियों ने भेंट की। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को इसके त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।*

*हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टिकरण के मूल मंत्र को आत्मसात कर जनकल्याण हेतु समर्पित है।*

https://www.facebook.com/share/p/pBLN9wP8NWeVXPDJ/?mibextid=qi2Omg

नानकमत्ता, 23 सितम्बर, 2024-

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका व प्रदेशवाशियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री डेरा कार सेवा पहुँचे जहाँ उन्होंने दिवंगत बाबा तरसेम सिंह के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर अध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जोगिंदर सिंह, निदेशक गुरवंत सिंह, प्रकाश सिंह, गुरदयाल सिंह, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सिंह, उपस्थित थे।
—

खटीमा, 23 सितम्बर, 2024-

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई में जनता की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियो को समाधान करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मेलाघाट पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल ऊर्फ कन्हैया के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की व परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रमेश चंद जोशी, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपध्याय मौजूद थे।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः आयुष्मान में फ्राड करने वाले अस्पतालों पर नकेल

– चेयरमैन के सख्त निर्देशों पर स्टेट एंटी फ्राड यूनिट ने बढ़ाई सक्रियता, धोखाधड़ी करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर
– अस्पताल में इलाज से पूर्व व इलाज के बाद मरीज से भी लिया जाएगा फीडबैक, फ्रॉड व लापरवाही पर भुगतने होंगे परिणाम

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना में फ्राड करने वाले अस्पतालों पर अब नकेल पड़ जाएगी। इस मसले पर प्राधिकरण के चेयरमैन श्री अरविंद सिंह ह्यांकी ने स्टेट एंटी फ्राड यूनिट को सक्रिय रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

गत दिवस हुई समीक्षा बैठक में प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी ने स्टेट एंटी फ्राड यूनिट को सतर्क रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने ऑडिट को और अधिक सावधानीपूर्वक व गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। विशेष आडिट में आयुष्मान के अंतर्गत इलाज लेने के पूर्व और बाद में लाभार्थी ऑडिट आयोजित करने के निर्देश दिए।
जो दावे टीम द्वारा अस्वीकृत किए गए हैं विशेष रूप से अस्पताल की मौद्रिक मांगों के संबंध में लाभार्थियों से फीडबैक एकत्र करेगी। अस्पतालों में लाभार्थियों को कैशलेस व बेहतर उपचार मिल रहा है इसकी भी समय समय पर जांच की जाएगी।

अस्पतालों को अब लाभार्थियों के विवरण में आने वाली विसंगतियों से बचने के लिए सभी अस्पतालों को घोषणा पत्र पर लाभार्थी की विस्तृत जानकारी सही-सही भर कर देने होगी। उन्होंने कॉल सेंटर कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की जरूरत पर बल दिया। कहा कि इससे त्वरित जांच में आसानी होगी। जांच में यदि धोखाधड़ी का पता चलता है, तो संबंधित अस्तपाल के खिलाफ राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निदेशक मेडिकल क्वालिटी डा विनोद टोलिया ने बताया कि जारी निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जांच टीमों को और अधिक सर्तक व सक्रियता को कहा गया है।

Next Post

शिक्षकों को स्कूल छोड़ने जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त ,11 लोग घायल ।

शिक्षकों को स्कूल छोड़ने जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त ,11 लोग घायल । उत्तरकाशी / चिन्याली सौड़  ।  उत्तरकाशी की तहसील चिन्यालीसौड़ के बड़ी मणि जोगत मोटर मार्ग पर वाहन गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वाहन में शिक्षक सवार थे, जो ड्यूटी के लिए जा रहे थे। […]

You May Like