देहरादून। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल का 83 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। सुंदरलाल मंद्रवाल ने निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने आज कांग्रेस के एक सक्रिय सिपाही को खो दिया है। सुंदरलाल कोट ब्लॉक के देल गांव के रहने वाले थे, वे दो बार विधायक भी रहे। पौड़ी के पूर्व विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कांग्रेस के नवल किशोर ने बताया कि सुंदरलाल मंद्रवाल साफ छवि के व्यक्ति थे। उन्होंने बताया कि वे साल 2002 से 2007 में श्रीनगर और साल 2012 से 2017 तक पौड़ी से विधायक रहे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ने अपना एक सक्रिय कार्यकर्ता खो दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने जब भी उन्हें जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे बखूबी निभाया। साफ छवि और सामान्य व्यवहार के चलते लोग उनसे जुड़ते चले गए. पहाड़ के इलाकों में कांग्रेस पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए वह लगातार ईमानदारी से कार्य करते रहे। वहीं, कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता नीलम रावत ने कहा उनके जाने से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा इस दुख की इस घड़ी में कांग्रेस उनके परिवार के साथ खड़ी है।
आईएमए समानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर सिंह नेगी
Wed Sep 30 , 2020
देहरादून। आईएमए (भारतीय सैन्य अकादमी) के समानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर सिंह नेगी आज सेवानिवृत्त हो गये। मूल रूप से पौड़ी जनपद पोखरी ब्लॉक के कमद गांव के रहने वाले लेफ्टिनेंट जनरल ने 49वें समानिदेशक के रूप में एक फरवरी 2020 को भारतीय सैन्य अकादमी की कमान संभाली थी। भारतीय सेना […]

You May Like
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट मुकदमे में पेशी के दौरान इंदिरा के सम्मान में कोई भी अपनी जगह से खड़ा नहीं हुआ था, उसी का फैसला आने के बाद मुश्किलों में घिरने की वजह से इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 की रात से देश में इमरजेंसी लगाए जाने की सिफारिश कर दी ,इस सिफारिश को तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने मंजूरी देते हुए देश में इमरजेंसी का एलान कर दिया
Pahado Ki Goonj June 25, 2018

