HTML tutorial
HTML tutorial

नवी मुंबई में हॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर 25 फुट लंबी सुरंग खोदकर लूटा बैंक

Pahado Ki Goonj

नवी मुंबई । महाराष्ट्र में बैंक लूट की अनोखी घटना सामने आई है। चोरों ने हॉलीवुड फिल्म ‘द बैंक जॉब’ की तर्ज पर बैंक ऑफ बड़ौदा के जुईनगर शाखा में डाका डालने के लिए 25 फुट लंबी सुरंग खोद डाली। बैंक के 225 में से 30 लॉकरों को तोड़ कर बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण उड़ा लिए। प्रारंभिक जांच में इसका कुल मूल्य एक करोड़ आंका गया है।

बैंक का एक ग्राहक सोमवार सुबह 11 बजे अपना लॉकर देखने के लिए लॉकर रूम में गया था, जहां सुरंग देखकर वह भौंचक रह गया। चोरी की वारदात को शनिवार या रविवार को अंजाम देने का संदेह जताया जा रहा है। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने बताया कि चोरों ने मई में बैंक के बगल में एक दुकान किराये पर ली थी। वे सुरंग खोद कर लॉकर रूम तक पहुंच गए। नगराले ने आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस टीम गठित करने की बात कही है।

चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले इलाके और बैंक के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली थी। हालांकि, वे कैश रिजर्व को नहीं खोल सके। लूटे गए माल की छानबीन की जा रही है, जिसका मूल्य करोड़ों रुपये में हो सकता है। चोरी का पता लगने के बाद बैंक प्रभावित ग्राहकों की पुष्टि करने में जुटा है।

प्राचीन मूर्तियों की तस्करी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

मुंबई (पीटीआई)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की मुंबई इकाई ने प्राचीन मूर्तियों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि तस्कर नित्यानंद ओमपाल के पास से भगवान गणेश के अलावा दो अन्य प्राचीन मूर्तियां जब्त की गई हैं। वह पिछले कुछ समय से डीआरआइ के निशाने पर था। उसने मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों से मूर्तियां चुराई थीं। उसके सहयोगियों के ग्वालियर और शिवपुरी स्थित ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं।

Next Post

फिर आया डिविलियर्स का तूफान, दर्शकों ने दबा ली दांतों तले अंगुलियां

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अपने देश के क्रिकेट टूर्नामेंट ‘रैम स्लैम टी-20 लीग’ में टाइटंस की ओर से खेलते हुए सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। इस दौरान उन्होंने 140 रनों के मिले लक्ष्य तक टीम को 12वें ओवर में ही पहुंचा दिया। बारिश […]

You May Like