HTML tutorial
HTML tutorial

दाऊद की बढ़ी मुसीबत, मुंबई की संपत्ति नौ अगस्त को होगी नीलाम

Pahado Ki Goonj

मुंबई। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम तथा उसके परिवार की मुंबई शहर के पाकमोदिया स्ट्रीट इलाके की तीन संपत्तियों में से एक की नीलामी के लिये बोली आमंत्रित की है। ‘स्मग्लर्स एंड फोरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स’ (संपत्ति जब्ती) कानून (सेफमा) के अंतर्गत नौ अगस्त को होगी। इसके लिए अखबारों में प्रकाशित नोटिस के अनुसार यह सम्पत्ति शहर के मध्य भाग में भिंडी बाजार में है और मसुला बिल्डिंग नाम से चर्चित है। इसकी नीलामी के लिये 79.43 लाख रुपये आरक्षित कीमत रखी गयी है। नीलामी में भाग लेने वालों को 25 लाख रुपये बयाना के तौर पर रखना होगा। । बयान छह अगस्त तक जमा कराया जा सकता है।

संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी नौ अगस्त को वाई बी चव्हाण सभागार में सुबह 10 बजे से अपराह्न 12 बजे के बीच होगी। पिछले साल भी दाऊद की तीन संपत्तियां नीलामी के लिये रखी गयी थीं। उन्हें सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। सेफमा कानून के तहत इसके अलावा मुंबई, औरंगाबाद, वलसाड, दमन, सुरत और अहमदाबाद में नौ संपत्तियों की नीलामी के लिये भी बोलियां आमंत्रित की गयी हैं।
उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने 20 अप्रैल को केंद्र से इन संपत्तियों का जिम्मा लेने को कहा था। उसके बाद संपत्ति की नीलामी के लिये कदम उठाये गये है। दाऊद की मां अमीना बी कासकर और बहन हसीना पारकर के प्रवर्तन निदेशालय और अन्य एजेंसियों के संपत्ति की कुर्की के आदेश के खिलाफ न्यायालय में याचिका लगायी थी। उसे खारिज करते हुए न्यायालय ने यह आदेश दिया। ये तीनों संपत्ति जर्जर स्थिति में हैं और भिंडी बाजार पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत आती हैं।
Next Post

राहुल गांधी ने सी बी यस सी , नीट प्रमुख को लिखा पत्र,नीट परीक्षार्थियों के डेटा लीक की जांच की मांग

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीबीएसई से मांग की है कि नीट के करीब दो लाख परीक्षार्थियों के ‘डेटा में सेंध लगने’ के मामले में जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने सीबीएसई प्रमुख अनीता करवाल को लिखे पत्र में यह भी कहा […]

You May Like