ऋषिकेश। उत्तराखंड वासियों को अपशब्द कहने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को पुनः भाजपा में शामिल किए जाने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने विरोध दर्ज करते हुए सरकार का पुतला दहन किया।
उत्तराखंड क्रांति दल ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव की वापसी को प्रदेश की जनता का अपमान बताते हुए उन्हें तत्काल पार्टी से हटाने की मांग की है। बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी चैक पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक और पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि उत्तराखंड को अभद्र शब्दों से संबोधित करने वालों विधायक कुंवर प्रणव ने प्रदेशवासियों का अपमान किया है। उन्हें भाजपा ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया था। मगर, कुछ महीनों में ही भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल कर दिया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चैंपियन को पार्टी में दोबारा वापस लाकर भाजपा ने प्रदेश की जनता का अपमान किया है। जिसे जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में उत्तराखंड की हितैषी है तो कुंवर प्रणव चैंपियन जैसे अभद्र नेताओं को तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।
शहरी विकास मंत्री और शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में हुई कैबिनेट उपसमिति की बैठक
Wed Aug 26 , 2020
देहरादून। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की मौजूदगी में कैबिनेट उपसमिति की बैठक हुई. जिसमें राज्य में मौजूद वर्ग-4 की भूमि के अवैध कब्जाधारकों और वर्ग-3 की भूमि के पट्टेदारों या फिर कब्जाधारकों को भूमिधारी का अधिकार दिये जाने के संबध में चर्चा हुई. इस […]

You May Like
-
इनामी अपराधी को उत्तरकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Pahado Ki Goonj December 21, 2022

