क्रेडिट पॉलिसी में रिजर्व बैंक ने लगातार दूसरी बार रेपो रेटघटाई

Pahado Ki Goonj

क्रेडिट पॉलिसी में रिजर्व बैंक ने लगातार दूसरी बार रेपो रेटघटाई

मुंबई:रिजर्व बैंक ने लगातार दूसरी क्रेडिट पॉलिसी में रेपो रेट घटाया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है। अब रेपो रेट की नई दर 6 फीसदी हो गई है। नए वित्त वर्ष 2019-20 की ये पहली मॉनिटरी पॉलिसी है। इसे क्रेडिट पॉलिसी भी कहते हैं। इसके बाद आपका होम लोन, आटो लोन और पर्सनल लोन सस्ता होने की उम्मीद है।

रिवर्स रेपो रेट अब 5.75 फीसदी होगी। वित्त वर्ष 2020 में विकास दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। 4 सदस्यों ने 0.25 फीसदी रेपो रेट घटाने के पक्ष में वोट दिया। एमएसएफ और बैंक रेट को भी इसी हिसाब से एडजस्ट किया गया है।

जनवरी से मार्च में सीपीआई 2.4 फीसदी रहने का अनुमान रिजर्व बैंक ने लगाया है। वहीं वित्त वर्ष 2020 की दूसरी छमाई में इसके बढ़कर 3.5 फीसदी से 3.8 फीसदी रहने का अनुमान है। रिजर्व बैंक ने अपना मत न्यूट्रल रखा है।

इसी तरह पहली छमाही में विकास दर 6.8 फीसदी से 7.1 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं दूसरी छमाही में विकास दर 7.3 फीसदी से 7.4 फीसदी रहने का अनुमान आरबीआई ने लगाया है। रिजर्व बैंक अब दिन में 11.45 बजे क्रेडिट पॉलिसी का एलान करता है।

 

Next Post

आयोग ने कसा आनन्द बर्धन और शासन पर शिकंजा - मोर्चा

आयोग ने कसा आनन्द बद्र्वन और शासन पर शिकंजा – मोर्चा मा0 न्यायालयों के सम्मान में ‘‘माननीय’’ शब्द का प्रयोग करने की दी शासन को हिदायत।  श्री आनन्द वर्धन ने मा0 न्यायालय के सम्मान को पहुॅंचायी थी ठेस।  सिंचाई मन्त्री की राय/मत न लेने पर भी दिये शासन […]

You May Like