बजट सत्र में खोला जाएगा सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के खिलाफ मोर्चा

Pahado Ki Goonj

बजट सत्र में खोला जाएगा सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के खिलाफ मोर्चा

देहरादून 28 जनवरी 2019| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* का धरना आज 134वाँ दिवस में प्रवेश कर गया|
राजधानी गैरसैंण आंदोलन को समर्थन देने आने वालों में आज *बैंक ऑफ इंडिया सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के महासचिव श्री चन्दन सिंह नेगी एवम् पंजाब नैशनल बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के महासचिव श्री जी.एस.नेगी* आए| उन्होंने संयुक्त हस्ताक्षारित बयान को पंजिका पुस्तिका में दर्ज कर कहा है कि गैरसैंण में राजधानी के स्थानांतरण हेतु उत्तराखंड निवासी बहुत समय से आंदोलनरत हैं| उन्होंने कहा कि हम गैरसैंण राजधानी मांग का समर्थन करते हैं| उन्होंने आगे कहा है कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास हेतु पहाड़ में राजधानी स्थानांतरित करना अति आवश्यक है, ताकि वहाँ के निवासियों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंच सकें| दोनों संगठनों के महासचिवों ने कहा है कि हम सब गैरसैंण आंदोलनकारियों के साथ हैं व उनके साथ हमारी शुभकामनाएं हैं|
आज *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* के 134वाँ दिवस के धरना में भागीदारी करने वालों में *बैंक ऑफ इंडिया सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के महासचिव श्री चन्दन सिंह नेगी एवम् पंजाब नैशनल बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के महासचिव श्री जी.एस.नेगी, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी सिंह पंवार, गैरसैंण अभियान के प्रमुख रणनीतिकार मनोज ध्यानी, एड0 प्रमिला रावत, विजय सिंह रावत, हर्ष मैंदोली, मदन सिंह भंडारी, मदन सिंह बिष्ट, मुख्य सॉयोजक लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, रमेश चन्द्र, राकेश चन्द्र सती, कृष्ण काँत कुनियाल, अजय त्रिकोटी, मनोज कुमार बडोला, निरंजन सिंह, नागेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, कमल काँत, सत्यम रांटा, अखिलेश व्यास, अंकित कुकरेती, प्रवीन गुसांई, डी.एस.भंडारी, सुभाष रतूडी, आनंद सिंह पटाकी, के.के.भंडारी* आदि उपस्थिति रहे|

Pl like, spread & share ??https://www.facebook.com/GairsainRajdhaniNirmanAbhiyan

Next Post

उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण होगा प्रसिद्ध पर्यटक स्थल

उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण होगा प्रसिद्ध पर्यटक स्थल देहरादून-उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण होगा प्रसिद्ध पर्यटक स्थल आज से43 साल पूर्व जन नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली जी ने पौड़ी में22, 23फरवरी 1974 को हिमालय पुत्र हेमवतीनंदन बहुगुणा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री  विधानसभा चुनाव से पूर्व टिकट बटाने के सिलसिले के लिए पौड़ी […]

You May Like