उत्तराखंड की होनहार बेटी को मदद की दरकार

Pahado Ki Goonj

उत्तराखंड की होनहार बेटी को मदद की दरकार

देहरादून: गरिमा जोशी पुत्री श्री पूरन चन्द्र जोशी, मूल निवासी छदगुला (द्वाराहाट, अल्मोड़ा) जो कि सोबन सिंह जीना डिग्री कॉलेज अल्मोड़ा की द्वितीय वर्ष की छात्रा और उत्तराखण्ड की मैराथन धाविका है।
कुछ समय पूर्व कर्नाटक में मैराथन के परीक्षण के दौरान हॉस्टल वापसी में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गरिमा की रीढ़ की हड्डी फैक्चर हो गयी। ईलाज में अभी तक ₹20 लाख के करीब खर्च हो चुके हैं। जिसमें, प्रदेश सरकार द्वारा काफी मदद की गयी।

आज भी गरिमा जोशी की कमर से नीचे का हिस्सा सुन्न है। जिसका ईलाज दिल्ली में वसन्त कुंज के स्पाइन इंजुरी अस्पताल के ट्रामा सेन्टर में चल रहा है। गरिमा की माता जी कैंसर से पीड़ित हैं, जिनका उपचार भी 2013 से सफदंरजंग अस्पताल (दिल्ली) में चल रहा है। पिता पूरन चन्द्र जोशी का चिडियांनौला (रानीखेत) में काम काज ठप होने के साथ ही, उन पर लाखों का कर्ज चढ़ चुका है।
उत्तराखंड की एक होनहार बेटी और उनकी माता जी, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। परिवार पर एक साथ दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दयनीय आर्थिक स्थिति के चलते, बेटी और पत्नी का उपचार कराने और लाखों का कर्ज चुका पाने में असमर्थ है।  पूरन चन्द्र जोशी  बेटी ,पत्नी  उपचार के लिए मदद की गुहार लगाने को विवश हैं।

आज दिनांक 7 दिसम्बर 2018 को माननीय मंत्री अरविंद पांडे से मुलाकात के दौरान मदद का आश्वासन दिया गया। इसी प्रकार,  विधायक रानीखेत करन मेहरा द्वारा भी हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया गया है। वहीं, क्षेत्रीय विधायक द्वाराहाट महेश नेगी से भी मदद की उम्मीद बंधी हुई है। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भी उपचार हेतु मदद का आश्वासन दिया गया है। उक्त जानकारी, पूरन चन्द्र जोशी  और  बसन्त जोशी  द्वारा ‘सामाजिक कार्यकर्ता राजेेंद्र  सिंह नेगी से फोन पर हुई वार्ता के दौरान बतायी गयी।

आप सभी सक्षम और सम्पन्न मित्रों/शुभचिंतकों से विनम्र निवेदन है कि एक दुःखी परिवार और उत्तराखंड की होनहार बेटी के उपचार हेतु यथा सम्भव मदद करने की कृपा करें। ताकि शीघ्र ही उत्तराखंड की होनहार बेटी स्वस्थ होकर, हमारे प्रदेश और देश का नाम रौशन कर सके। यह जानकारी राजेंद्र सिंह नेगी सामाजिक कार्यकर्ता ने दी।

कृपया सम्पर्क/सहयोग करें>
पूरन चन्द्र जोशी (गरिमा जोशी के पिता जी)
09410725229, 08938822456
Ac/no. 6689000100024914,
IFSC  code . PUNB 0668900,
PNB DWARAHAT UTTRAKHAND.

Next Post

पुलिस ने रास्ता भटके  पर्यटक को समय से पहुंच कर सकुशल रेस्क़्यू किया

 पुलिस ने रास्ता भटके  पर्यटक को समय से पहुंच कर  सकुशल  रेस्क़्यू किया व्यक्ति एवं व्यक्ति के परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर  धन्यवाद किया गया चमोली उत्तराखंड :दिनांक 7-12-18 को सूचना प्राप्त हुई की एक ब्यक्ति जिसका नाम राहुल जैन पुत्र निर्मल जैन नि0ग्रा करनीनगर पवनपुरी बिकानेर राजस्थान उम्र […]

You May Like