मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस (बाल दिवस) पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत के प्रथम
प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस (बाल दिवस) पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि पं.जवाहर लाल नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह होने के कारण ही उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। देश के बेहतर भविष्य के लिये बच्चों को अच्छी तालीम तथा संस्कारवान बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के बेहतर कल के लिए बच्चों का वर्तमान सुरक्षित होना आवश्यक है। बच्चों के संतुलित और समग्र विकास से ही हम देश और समाज को खुशहाल बना सकते हैं।
Next Post

गढ़वाली शब्दों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

गढ़वाली शब्दों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें  Excuse me – इनै सुणो what- क्या च why- किले really – सच माँ oh no- न रे ना whats up- क्या हूणु च done – ह्वे गे not done – नि ह्वे Let him go – जान द्यो वैथे i dont know- […]

You May Like