देहरादून। कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयास जारी हैं। इस वायरस से संक्रमित मरीजों को इलाज दिया ही जा रहा है साथ ही जागरुकता से लेकर अब प्रशिक्षण तक में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। इस कड़ी में स्वास्थ्य महकमा परिवहन विभाग के चालक और परिचालकों को भी प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर रहा है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तमाम विभाग समन्वय स्थापित करते हुए बचाव कार्यों में जुटे हैं। इसी सहभागिता को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब विभिन्न विभागों के कर्मियों को प्रशिक्षण देने की कवायद शुरू की है। खासतौर पर परिवहन विभाग से जुड़े चालक और परिचालकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान चालक-परिचालकों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्या करना है, इसको लेकर जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अफसर चाहते हैं कि चालक और परिचालक बसों में यात्रियों को वायरस से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने से जुड़ी बातों को बता सकें, और खुद भी इसको लेकर सजग हो सकें। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खुद प्रशिक्षण लेकर जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स के रूप में लोगों को प्रशिक्षित कर रहे हैं और उसके बाद जिले से तहसील स्तर पर भी लोगों को इसके लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। खासतौर पर आम लोगों से सीधे संवाद करने वाले कर्मियों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। शायद इसीलिए कर्मियों को इस जरूरी प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसे भी आम लोगों को भी विभाग की इस कोशिश में साथ देना चाहिए।
उत्तरकाशी:-- अग्रिम आदेश तक जनपद के प्रमुख संस्थान रहेंगे बंद :- जिलाधिकारी
Fri Mar 20 , 2020
उत्तरकाशी :-अग्रिम आदेश तक जनपद में सभी संस्थान रहेंगे बन्द । उत्तरकाशी :————————- जनपद में तहसील, खंड विकास कार्यालय, पोस्ट ऑफिस,बैंक,बीएसएनल कार्यालय राजकीय विद्यालयों व अन्य संस्थान में स्थापित आधार केंद्रों का संचालन अग्रिम आदेशों तक बंद किए गए […]
You May Like
-
जल्द हो सकता है भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल
Pahado Ki Goonj February 28, 2022


