देहरादून।
प्रदेश में पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद लॉक डाउन उल्लंघन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को इसमें 595 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि प्रदेश भर में कुल 60 मुकदमे दर्ज किए गए। गुरुवार को भी सुबह से ही पुलिस सड़कों पर मुस्तैदी के साथ डटी रही। आवश्यक काम से जाने वालों को ही सुबह 7 से 10 बजे तक पूरी पड़ताल के साथ जाने दिया गया। जबकि 10 बजे बाद सिर्फ आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ही छूट मिली।
इसके बाद भी लोग नहीं माने तो पुलिस ने सख्ती दिखाई। जिसके कारण पुलिस को इतनी संख्या में लोगों को अरेस्ट करना पड़ा। बुधवार को 51 मुकदमों में 335 लोगो को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही अब तक प्रदेश में कुल 225 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि कुल 1265 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट में कुल 5181 वाहनों के चालान, 1447 वाहन सीज एवं 2092300 रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया है।
अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे अधिक पॉजिटिव मामले, चीन और इटली को छोड़ा पीछे
Fri Mar 27 , 2020
न्यूयार्क। पिछले साल के अंत में चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में फैल चुका है। कोरोना के सबसे अधिक पॉजिटिव केसों के मामलों में अमेरिका पहले स्थान पर पहुंच गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 81,321 […]

You May Like
-
क्या दल-बदलुओं के लिए 2022 का चुनाव होगा कब्रगाह!
Pahado Ki Goonj December 30, 2020
-
कूड़े को लेकर नगर निगम गंभीर, खरीदेगा नई गाड़ियां
Pahado Ki Goonj September 24, 2019

