देहरादून। वन विभाग को राजपुर क्षेत्र से एक मृत गुलदार का शव मिला है। मौके पर पहंुची टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुलदार की मौत किन कारणों से हुई इसकी छानबीन की जा रही है। शव मिलने के बाद से वन विभाग क्षेत्र में सतर्क हो गया है।
राजपुर रोड पर स्थित गब्बर सिंह कॉलोनी के जंगल में गुलदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शव कई दिन पुराना लग रहा है। हालांकि ग्रामीणों ने शव रविवार रात को ही देखा। प्रथम दृष्टि में गुलदार की मौत का कारण पहाड़ी से गिरना लग रहा है। लेकिन अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
यमुनाघाटी में मजबूर, बिमार लोगो व बेजुबान जानवरों के लिए देवदूत बने हैं जय हो ग्रुप के स्वयंसेवी।
Tue Apr 28 , 2020
यमुनाघाटी में मजबूर, बीमार लोगों व बेजुबान जानवरों के लिए देवदूत बने हैं ‘जय हो’ ग्रुप के स्वयंसेवी । बड़कोट / :- विश्व भर में(कोविड 19 ) के तहत चल रहे लाॅकडाउन में मजदूरों, गरीबों एवं असहाय लोगों के अलावा बेजुबान जानवरों के लिए सामाजिक […]
You May Like
-
नंदगांव गंगनानी मार्ग का है धार्मिक महत्वः बिष्ट
Pahado Ki Goonj February 26, 2021