HTML tutorial
HTML tutorial

हरिद्वार में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, कुल मरीजों की संख्या हुई 42

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित मरीजों की संख्या 42 हो गई है। इनमें से नौ मरीज ठीक हो चुके हैं।
शनिवार को हरिद्वार जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें एक महिला और एक पुरुष है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी और प्रभारी सचिव पंकज कुमार पंाडेय ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार को तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।  प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज शनिवार को राज्य के लगभग सभी इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। अब ज्यादातर मेडिकल स्टोर और राशन की दुकानों पर ही भीड़ देखी जा रही है।
24 घंटे में लॉकडाउन के उल्लंघन में देहरादून जिले में पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई दुकानदार भी हैं, जो मनाही के बाद अपनी दुकान खोले हुए थे। डिजास्टर मैनेजमेंट के दर्ज 11 मुकदमों में 21 लोगों को आरोपी बनाया गया हैं। इसके अलावा धारा 118 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन तमाम लोगों को बाद में निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया।

Next Post

मची लूट, दोगुने-तिगुने दाम पर बेच रहे सब्जी

देहरादून। लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में सब्जी और राशन के दामों में तेजी देखी गई थी लेकिन अब धीरे-धीरे बाजार में आवक के चलते दामों में काफी गिरावट देखी जा रही है। मंडियों में सब्जी आवक भरपूर देखी जा रही है, उसके बावजूद भी फुटकर दुकानों पर सब्जी के दामों […]

You May Like