हरिद्वार।तड़के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दो ग्रामीणों समेत गंगनहर में जा गिरी। घटना ऋषिकुल क्षेत्र की है। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया।
मिली जानकारी के अनुसार, लक्सर क्षेत्र के भिकमपुर गांव निवासी नफीस और यूनुस ट्रैक्टर ट्राली में भूसा लेकर हरिद्वार के ऋषिकुल गए थे। उनके साथी इकबाल और मुस्तकीम भी ट्राली पर सवार थे। राजीव नगर में शिव घाट के पास रास्ते में एक ऑटो खड़ा था। नफीस और युनुस नीचे उतर कर आगे रास्ता देखने चले गए। भूसे के ऊपर इकबाल व मुस्तकीम सो रहे थे। अचानक ढलान से ट्रैक्टर-ट्राली उतरकर सीधी गंगनहर में गिर गई।
पुलिस के मुताबिक नफीस और यूनुस वापस लौटे तो दोनों युवकों समेत ट्राली गंगनहर में गिर चुकी थी। पुलिस ने क्रेन मंगाई जिससे ट्रॉली को बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों युवकों का भी अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है।
दुल्हे की गाड़ी पर पथराव,रिश्तेदारों को जमकर पीटा
Sun Nov 24 , 2019
देहरादून। रुद्रपुर में बारात में हुए विवाद की रंजिश में एक दर्जन युवकों ने दूल्हे की गाड़ी पर पथराव कर दिया। दूल्हे की गाड़ी में सवार उसके दो रिश्तेदारों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। इसमें दोनों को काफी चोट आई हैं। दूल्हे की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी […]

You May Like
-
ISTD देहरादून चैप्टर देश में अव्वल – अनीता चौहान
Pahado Ki Goonj December 14, 2022
-
युवक ने लगाई फांसी,मौत जानिए समाचार
Pahado Ki Goonj September 11, 2023

