उत्तरकाशी। जिले में देर रात बादल फटने के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है, तो अभी एक लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। जबकि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बचाव और राहत कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि बादल फटने की ये घटना उत्तरकाशी के मांडो गांव में कल देर रात हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अब भी एक लापता हैं। इसके अलावा निराकोट, पनवाड़ी और कंकराड़ी के आवासीय घरों में पानी घुसने से भी हड़कंप मचा हुआ है.उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रविवार देर शाम उत्तरकाशी जनपद के ग्राम कंकराड़ी, मांडों में अतिवृष्टि/बादल फटने की दुःखद घटना हुई है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। डीएम को राहत और बचाव कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रभावितों की कुशलता की कामना करता हूं। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भागीरथी नदी समेत गाड़-गदेरे उफान पर आ गए हैं। जबकि बादल फटने से गांव मांडो, निराकोट, पनवाड़ी और कंकराड़ी के आवासीय घरों में पानी घुस गया। इस दौरान तीन लोगों की मौत होने से हड़कंप मच गया। जबकि एक लापता होने से भी ग्रामीण दहशत में हैं। इस बारे में एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद ने कहा कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई, तो एक लापता हैं. हमारा ऑपरेशन अभी जारी रहेगा।
उत्तराखंड में 27 जुलाई तक जारी रहेगा कोबिड कर्फ्यू। रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी दुकाने ।
Mon Jul 19 , 2021
उत्तराखंड में 27 जुलाई तक जारी रहेगा कोबिड कर्फ्यू। रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी दुकाने । देहरादून :- राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। जिसके तहत प्रदेश में 27 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि, इस दौरान राज्य सरकार ने […]
You May Like
-
नवरात्र पर्व सुख समृद्धि के लिए मनाया जाता है
Pahado Ki Goonj September 29, 2019

