हरिद्वार। हरिद्वार के ऋषिकुल क्षेत्र में आज सुबह मकान की छत पर विशालकाय अजगर मिलने का मामला सामने आया। है। हालांकि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर अजगर को रेस्क्यू किया गया।
जानकारी के अनुसार ऋषिकुल क्षेत्र में रहने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल को उनके पड़ोसियों द्वारा सूचना देते हुए बताया गया कि उनके मकान की छत पर एक विशालकाय अजगर मौजूद है। नौटियाल ने इस मामले की जानकारी वन विभाग को दी तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू कर उसे रेस्क्यू किया गया। अजगर की लम्बाई नौ फुट बतायी जा रही है।
यमुनोत्री हाईवे पर ढह गई पूरी चट्टान
Sat Jul 2 , 2022
उत्तरकाशी। प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. बारिश से कई मार्गों पर पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। वहीं यमुनोत्री राजमार्ग खनेड़ा पुल के पास चट्टान दरकने से बाधित हो गया है। भारी बारिश और भूस्खलन से हाईवे पर आज सुबह से यातायात ठप हो गया, जिस कारण यमुनोत्री […]
