हरिद्वार। बाहरी राज्यों में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों को रेल से लाने के लिए प्रदेश सरकार ने कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके तहत आज 1207 प्रवासियों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन पुणे से हरिद्वार पहुंची।
आज दोपहर बाद ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। एक बार में एक बोगी में बैठे प्रवासी यात्रियों को निकाला गया। यहां जिला, रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ के साथ स्वास्थ्य विभाग के बीस काउंटर चलाए जा रहे है।
प्रवासियों के स्वास्थ्य जांच के लिए 20 टीमें तैनात की गई हैं। अगले तीन दिनों में प्रदेश सरकार कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना में फंसे लोगों को भी रेल से लाने की कोशिश कर रही है।
प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार तक उत्तराखंड आने के लिए 193064 प्रवासियों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया था। प्रत्येक दिन इस संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश सरकार अभी तक अन्य राज्यों से 34 हजार से अधिक प्रवासियों की सकुशल घर वापसी करा चुकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 68
Tue May 12 , 2020
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 हो गई है। वहीं, कोरोना मरीजों में से 46 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से भेजा जा चुका है। बीते रोज एक कोरोना पॉजिटिव का मामला उधम सिंह नगर से सामने आया था। जिसमें एक ट्रक चालक में कोरोना की पुष्टि […]

You May Like
-
अगले महीने केदारनाथ धाम का दौरा कर सकते है पीएम मोदी
Pahado Ki Goonj September 24, 2021
-
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आन्दोलन का एलान
Pahado Ki Goonj February 26, 2022

