HTML tutorial

ऋषिकेश कांग्रेस कार्यकारी नगर अध्यक्ष का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश। नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन मिश्रा का निधन हो गया है। उन्होंने एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांसें ली. शिवमोहन मिश्रा (48) कोरोना संक्रमित होने पर एम्स में भर्ती किया गया था।
ऋषिकेश नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एम्स में इलाज के दौरान शिव मोहन की किडनी फेल हो गई। शिव मोहन मिश्रा के निधन से जहां पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। वहीं, शहरवासियों ने भी शिव मोहन के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। शिव मोहन मिश्रा अपने पीछे दो बेटे पत्नी और भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बता दें कि करीब दो सप्ताह पहले शिव मोहन मिश्रा को कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव हो गई थी। मगर, अन्य बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से उनका इलाज एम्स में ही चल रहा था।

Next Post

पिथौरागढ़ में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

देहरादून। पिथौरागढ़ में थल तहसील के पुरानाथल क्षेत्र के माछीखेत गांव में एक युवक ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी मृतक के बड़े भाई की लाइसेंसी बंदूक चुराकर लाया था। हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद युवक एक […]

You May Like